Patna News: पहलगाम के हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा:मंगल पाण्डेय    

खबरे |

खबरे |

Patna News: पहलगाम के हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा:मंगल पाण्डेय    
Published : Apr 24, 2025, 5:39 pm IST
Updated : Apr 24, 2025, 5:39 pm IST
SHARE ARTICLE
The attackers of Pahalgam will not be spared Mangal Pandey news in hindi
The attackers of Pahalgam will not be spared Mangal Pandey news in hindi

पाण्डेय ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित-संरक्षित आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया

Patna News: पटना, स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को हुए आतंकी हमले पर गहरा रोष जताते हुए कहा कि आतंकियों के इस कायराना करतूत से पूरा देश गुस्से में है। हमलावरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पाण्डेय ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित-संरक्षित आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया, जिसमें 27  लोगों की मौत हो गई है। जिस बर्बरता से बेगुनाह पर्यटकों की जान ली गई है, वह घोर निंदनीय व शर्मनाक है। इस दिल दहलाने वाले आतंकी हमले के बाद पूरे देश मे गुस्सा व आक्रोश का माहौल है। देश के लोगों की भावना है कि आतंकियों व उनके हैंडलर को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। वैश्विक स्तर पर भी इस घटना की तीव्र भर्त्सना हो रही है। आतंकियों के इस कायराना हरकत का भारत जरूर पूरी सख्ती से जवाब देगा।

पांडेय ने कहा कि आतंकवादियों ने पर्यटकों का नाम व धर्म पूछा और फिर करीब से गोली मार दी। आतंकियों ने करीब 20 से 25 मिनट तक खूनी खेल खेला और जंगल की ओर भाग गए। भारत के लोग  इस घटना के विरोध में अपनी एकजुटता दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए कृत संकल्पित है।

(For More News Apart From The attackers of Pahalgam will not be spared Mangal Pandey News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM