Patna News: वंशवादी, परिवारवादी दलों को लोकतंत्र में आस्था नहीं: मंगल पाण्डेय
Patna News: वंशवादी, परिवारवादी दलों को लोकतंत्र में आस्था नहीं: मंगल पाण्डेय
Published : Jul 24, 2025, 6:28 pm IST
Updated : Jul 24, 2025, 6:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Dynastic and family oriented parties have no faith in democracy Mangal Pandey news in hindi
Dynastic and family oriented parties have no faith in democracy Mangal Pandey news in hindi

नेता प्रतिपक्ष का ’’चुनाव बहिष्कार पर विचार’’ जैसा बयान दुर्भाग्यपूर्ण- मंगल पाण्डेय

Patna News In Hindi: पटना, स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि वंशवादी, परिवारवादी दलों को देश के लोकतंत्र पर भरोसा व आस्था नहीं है। उनकी चाहत केवल सत्ता है। ऐसे दलों के नेता लोकतंत्र की प्रक्रिया को नकार कर जनता का अपमान कर रहे हैं।

पाण्डेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का यह बयान कि वह ’’चुनाव बहिष्कार पर विचार कर रहे हैं’’ उनकी इसी गैर लोकतांत्रिक मानसिकता व सोच को दर्शा रहा है। ऐसे नेताओं को जनता के मत पर नहीं, अपनी तिकड़म पर भरोसा है। इन्हें वंशवादी परम्परा में सत्ता थाली में परोस कर चाहिए। राजनीतिक हताशा व निराशा में दिया गया यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। सत्ता की लिप्सा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मर्यादा और स्थापित मूल्यों को नकारने का नतीजा यह देश ’’आपातकाल’’ के तौर पर  भुगत चुका है। चुनाव बहिष्कार के जरिए जनता के बीच जाने से बचने का डर लोकतंत्र और उसकी व्यवस्था को खारिज कर जनता का अपमान करना है।

पाण्डेय ने पूछा है कि लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देते नहीं थकने वाले विपक्ष को आखिर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भरोसा क्यों नहीं है? सत्यापित मतदाता सूची व पारदर्शी चुनाव से एतराज क्यों है? संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास क्यों है? सुप्रीम कोर्ट के यह स्पष्ट करने के बावजूद कि चुनाव आयोग अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वाह कर रहा है, फिर विरोध क्यों है?

(For more news apart from Dynastic and family oriented parties have no faith in democracy Mangal Pandey News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM