Voter Rights Yatra in Bihar: बिहार के अररिया में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान राहुल, तेजस्वी ने मोटरसाइकिल की सवारी की
Voter Rights Yatra in Bihar: बिहार के अररिया में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान राहुल, तेजस्वी ने मोटरसाइकिल की सवारी की
Published : Aug 24, 2025, 1:07 pm IST
Updated : Aug 24, 2025, 1:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul, Tejashwi ride motorcycles during 'Voter Rights Yatra' in Bihar's news in hindi
Rahul, Tejashwi ride motorcycles during 'Voter Rights Yatra' in Bihar's news in hindi

लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी और यादव यात्रा के अररिया पहुंचने पर मोटरसाइकिल चलाते नजर आए।

Voter Rights Yatra in Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव रविवार को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूर्णिया जिले के अररिया की सड़कों से गुजरे। (Voter Rights Yatra in Bihar news in hindi) 

कुल 1,300 किलोमीटर की यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। यह 16 दिन की अवधि में 20 से अधिक जिलों से होकर गुजरेगी और एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी और यादव यात्रा के अररिया पहुंचने पर मोटरसाइकिल चलाते नजर आए और दोनों नेताओं को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की कतारें लगी रहीं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राजद नेता बाद में अररिया में ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने कटिहार जिले में शनिवार शाम एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गरीब तबकों के लिए अवसरों के दरवाजे बंद कर दिए हैं और अब वह बिहार में ‘‘वोट चुराने’’ की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मानना है कि दलितों का उत्थान नहीं होना चाहिए, अति पिछड़ों को सामाजिक सीढ़ी पर ऊपर नहीं चढ़ने देना चाहिए और महिलाओं को अधिक स्वतंत्रता नहीं दी जानी चाहिए।

(For more news apart from Rahul, Tejashwi ride motorcycles during 'Voter Rights Yatra' in Bihar's Araria news in hindi, Stay tuned to Rozanaspokesman hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM