Patna News: बीजेपी जिला कोर कमेटी की चुनावी तैयारी की समीक्षा बैठक करते हुए भाजपा के नेता

खबरे |

खबरे |

Patna News: बीजेपी जिला कोर कमेटी की चुनावी तैयारी की समीक्षा बैठक करते हुए भाजपा के नेता
Published : Sep 24, 2025, 6:31 pm IST
Updated : Sep 24, 2025, 6:31 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP District Core Committee Meeting bihar news in hindi
BJP District Core Committee Meeting bihar news in hindi

जिला कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति की हुई व्यापक चर्चा : डॉ. दिलीप जायसवाल

Patna News In Hindi: पटना (राजेश चौधरी),  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के  आवास पर आज भाजपा ज़िला कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के  जिला कोर कमिटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारी की व्यापक समीक्षा की गई। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि भाजपा संगठन वाली पार्टी है। भाजपा के 52 सांगठनिक जिले हैं। आज 26 जिलों के कोर कमिटी के सदस्यों की बैठक हो रही है और दूसरे दिन शेष जिलों की बैठक होगी। 

बैठक में राजनीतिक समीक्षा की गई और क्षेत्रवार स्थिति को समझा गया। इसके अलावा चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी चीजों में पारदर्शिता रखने के लिए कोर कमिटी से विचार विमर्श किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सभी लोगों से राय विमर्श कर चुनाव में आगे बढ़ेगी। इस बैठक में संबंधित जिलों में विपक्ष की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। 

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि बैठक में सभी जिलों के सदस्यों से अलग-अलग विस्तृत चर्चा की गई और चुनावी रणनीति को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया। 

इस बैठक में भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद एवं बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया भी उपस्थित रहे और उपस्थित कोर कमिटी के लोगों को चुनावी टिप्स दिए।

(For more news apart from BJP District Core Committee Meeting bihar news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM