Bihar News: राहुल गांधी और तेजस्वी के साथ मुकेश सहनी ने जारी किया महागठबंधन का 'अतिपिछड़ा न्याय संकल्प'
Bihar News: राहुल गांधी और तेजस्वी के साथ मुकेश सहनी ने जारी किया महागठबंधन का 'अतिपिछड़ा न्याय संकल्प'
Published : Sep 24, 2025, 6:37 pm IST
Updated : Sep 24, 2025, 6:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Mukesh Sahni, Rahul and Tejashwi, released the Mahagathbandhan Resolution news in hindi
Mukesh Sahni, Rahul and Tejashwi, released the Mahagathbandhan Resolution news in hindi

न्याय संकल्प अति पिछड़ों के लिए बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा: मुकेश सहनी 

Bihar News In Hindi : पटना, विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन का अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र जारी किया। 

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि यह सिर्फ वादा नहीं, हम लोगों का संकल्प है। उन्होंने इस संकल्प के लिए राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह संकल्प अति पिछड़ों के  जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा। 

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की थी, जिससे उनका जीवन बेहतर बन सका। उसी तरह यह संकल्प भी अति पिछड़ों के जीवन में उत्थान करेगा। 

उन्होंने कहा कि अगर आज अति पिछड़े का बेटा सरकारी नौकरी में है, तो यह कर्पूरी ठाकुर की देन है। 

उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है, तो यह संकल्प अति पिछड़ों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगी। 

उन्होंने खुद को अति पिछड़ा समाज से आने वाला बताते हुए कहा कि हमने पहले ही घोषणा कर रखी है कि मेरी पार्टी को जितना भी सीट मिलेगा, उसमें 37 प्रतिशत अति पिछड़ा समाज से आने वाले लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा। 

उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि महागठबंधन सामाजिक और आर्थिक न्याय के साथ-साथ राजनीति में भागीदारी भी हम लोग देने का काम करेंगे।

(For more news apart from Mukesh Sahni, along with Rahul Gandhi and Tejashwi, released the Mahagathbandhan's 'Anti-Backward Justice Resolution' news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM