PM Modi Bihar Visit: PM मोदी का बेगूसराय में जोरदार हमला, महागठबंधन को बताया 'महालठबंधन', पढ़ें 10 बड़ी बातें

खबरे |

खबरे |

PM Modi Bihar Visit: PM मोदी का बेगूसराय में जोरदार हमला, महागठबंधन को बताया 'महालठबंधन', पढ़ें 10 बड़ी बातें
Published : Oct 24, 2025, 6:00 pm IST
Updated : Oct 24, 2025, 6:00 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi's strong attack in Begusarai, called the Grand Alliance 'Mahalathbandhan news in hindi
PM Modi's strong attack in Begusarai, called the Grand Alliance 'Mahalathbandhan news in hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें..

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए दो रैलियां कीं, जिनमें उन्होंने समस्तीपुर और बेगूसराय में जनता को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए महागठबंधन को लाठियां भांजने वाला और असंगठित बताया।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कैमरे के सामने कुछ और कहते हैं, जबकि पीठ पीछे एक-दूसरे की आलोचना करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए उन्हें अटक दल, लटक दल, भटक दल, झटक दल और पटक दल कहा।यहां पढ़ें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें..

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में NDA की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे बिहार को जंगलराज से मुक्त कराने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने जंगलराज को सुशासन में बदला है और अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है

ty6ujj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने जंगलराज को सुशासन में बदल दिया है और अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय आ गया है। उन्होंने बिहार की समृद्धि के लिए जनता के आशीर्वाद की अपील की और युवाओं से 2025 के चुनाव में अपने भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए सही निर्णय लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2005 में बिहार ने जंगलराज को ठुकरा कर सुशासन का चयन किया था और अब 2025 में समृद्ध बिहार बनाने का समय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव की घोषणा के बाद से ही दो विपरीत तस्वीरें सामने आई हैं। एक तरफ NDA है, जिसके नेतृत्व में नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान जैसे नेता हैं, जो सूझबूझ से काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन है, जो लाठियां भांज रहा है और जिसका नेतृत्व असंगठित है। उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कैमरे के सामने कुछ और कहते हैं और पीठ पीछे एक-दूसरे की आलोचना करते हैं। उन्होंने महागठबंधन को अटक दल, लटक दल, घटक दल, झटक दल और पटक दल बताया।

yu676y

प्रधानमंत्री ने बेगूसराय में कहा कि- RJD बीते 2 दशक में कोई चुनाव नहीं जीती, लेकिन अपने अहंकार में अटकी हुई है। इसी अहंकार में इन्होंने JMM को झटक दिया। कांग्रेस 35 साल से बिहार में RJD की पिछलग्गू बनी हुई है, इस बार RJD ने उसको फिर पटक दिया। इन लोगों ने VIP को भी भटका दिया और लेफ्ट के जो दल हैं, उनको लटका दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब स्वार्थ और लूट-खसोट हावी होती है, तो परिणाम आरजेडी और कांग्रेस जैसे दलों के रूप में दिखाई देता है, जो टिकट बेचने और घोटाले करने में लिप्त रहते हैं। उन्होंने आरजेडी परिवार को बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार बताया, जिसके कई सदस्य जमानत पर बाहर हैं।

eteyhj

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि- दूसरी तरफ कांग्रेस का एक परिवार है, जो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है. इस परिवार के भी ज्यादातर लोग जमानत पर बाहर हैं। बिहार ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करता. इसलिए, पूरे बिहार में एक ही नारा गूंज रहा है - नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार!

पीएम आगे बोले- लेकिन फिर यहां जंगलराज आ गया. धौंस, धमकी और डर का वो काला दौर जिसने बिहार के उद्योगों पर ताले लगा दिए, फैक्ट्रियों को बंद कर दिया, निवेशक भाग गए. ये ताले फैक्ट्री पर नहीं आपके भविष्य पर लगे थे. जंगलराज ने सिर्फ कुछ फैक्ट्रियां बंद नहीं की, बल्कि बिहार के नौजवानों के भविष्य को अधर में लटका दिया था. बरौनी, बेगूसराय को एक सदी पीछे धकेल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जंगलराज के शासन में अपने नेताओं के परिवारों का भविष्य तो बना, लेकिन बिहार के युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया। बेगूसराय का हर व्यक्ति यह महसूस करता है। उन्होंने कहा कि पहले बेगूसराय एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र था, लेकिन जंगलराज के दौरान यह क्षेत्र बर्बाद हो गया।

mhjvmmhjvm

पीएम मोदी ने कहा कि- NDA सरकार के लिए विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। हम जानते हैं कि जब औद्योगिकरण होगा, तो नौकरियां भी आएंगी। इसलिए हमने सबसे पहले बिहार को जंगलराज से मुक्त किया।जब बिहार में कानून का राज लौटा, तो उद्योगों के लिए भी माहौल बना।

पीएम मोदी ने कहा कि- 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद इसे और गति मिली। आज हमारा बेगूसराय न सिर्फ अपनी औद्योगिक पहचान वापस पा रहा है, बल्कि देश का एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है।

RJD और कांग्रेस तो खुद ही अपने आप में एक समस्या हैं. इनके पास बिहार की समस्याओं का न कभी समाधान था और न कभी होगा। ये संवेदनहीन लोग हैं, ये वो लोग हैं, जो बाढ़ आने पर भी गरीबों का मजाक उड़ाते हैं।

(For more news apart from PM Modi's strong attack in Begusarai, called the Grand Alliance 'Mahalathbandhan news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM