Patna Hotel Fire News: पटना के एक होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
Patna Hotel Fire News: पटना के एक होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
Published : Apr 25, 2024, 5:30 pm IST
Updated : Apr 25, 2024, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
 Patna Hotel Fire 6 dead News
Patna Hotel Fire 6 dead News

दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है.

Patna Hotel Fire News: बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में गुरुवार को भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) चंद्र प्रकाश ने बताया कि अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है जबकि बाकी घायल खतरे से बाहर हैं. प्रकाश ने बताया कि मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक विशेष टीम बुलाई गई है.

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को पुलिस ने किया तलब, IPL की अवैध स्ट्रीमिंग मामले में फंसी एक्ट्रेस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित बहुमंजिला इमारत से फायर ब्रिगेड ने 20 से ज्यादा लोगों को बचाया. उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया है.

घटना स्थल पर अग्निशमन दल का नेतृत्व कर रहे उप महानिरीक्षक मृत्युन्जे कुमार ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग एलपीजी सिलेंडर से लगी, लेकिन उप महानिरीक्षक ने कहा, "आग कैसे लगी इसका तुरंत पता नहीं चल पाया है. आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा."

(For more news apart from  Patna Hotel Fire 6 dead News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM