Bihar News: बिहार में विकास और सुशासन ही एनडीए का संकल्प : डॉ. दिलीप जायसवाल

खबरे |

खबरे |

Bihar News: बिहार में विकास और सुशासन ही एनडीए का संकल्प : डॉ. दिलीप जायसवाल
Published : Aug 25, 2025, 6:28 pm IST
Updated : Aug 25, 2025, 6:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Development and good governance in Bihar is the resolution of NDA: Dr. Dilip Jaiswal
Development and good governance in Bihar is the resolution of NDA: Dr. Dilip Jaiswal

कार्यकर्ताओं का उत्साह आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम अभी ही बता दिया: डॉ. दिलीप जायसवाल

Bihar News: पटना, बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल मधुबनी पहुंचे और वहां जिले की बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के खंगरैठा हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और उपस्थित एनडीए के उत्साहित कार्यकर्ताओं को अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में जिस तरह से उत्साह दिख रहा है वह आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम पहले ही बता दिया।

उन्होंने कहा, "कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुँचाने का दायित्व निभाते हुए जनता और नेतृत्व के बीच सेतु का कार्य करते हैं।"

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर से सुशासन की सरकार बनेगी और बिहार के विकास की गति और तेज होगी।

केंद्र की मोदी और प्रदेश की नीतीश सरकार की नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में हुए कई चुनावों से स्पष्ट है कि डबल इंजन की सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, लोजपा (आर) के प्रदेश प्रधान सचिव संजय पासवान, हम पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा स्मिता शर्मा, और जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा मंडल सहित एनडीए के अन्य सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इससे पहले बिस्फी, मधुबनी जाने के क्रम में भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल का धेपुरा चौक पर सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। दरभंगा में भी विधायक रामचंद्र प्रसाद, मुरारी मोहन झा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

(For more news apart from Development and good governance in Bihar is the resolution of NDA: Dr. Dilip Jaiswal news in hindi,  stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM