Patna News: हार की हताशा में राहुल और तेजस्वी बिहार में वोट चोरी का लगा रहे आरोप:नित्यानंद राय

खबरे |

खबरे |

Patna News: हार की हताशा में राहुल और तेजस्वी बिहार में वोट चोरी का लगा रहे आरोप:नित्यानंद राय
Published : Aug 25, 2025, 6:24 pm IST
Updated : Aug 25, 2025, 6:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul and Tejaswi are accusing of vote theft in Bihar Nityanand Rai news in hindi
Rahul and Tejaswi are accusing of vote theft in Bihar Nityanand Rai news in hindi

केंद्रीय गृह राजमंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने वोट चोरी का आरोप बिहार में लगाया है

Patna News: पटना, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि दोनों नेता बिहार के जन भावना के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। अगर इन दोनों नेताओं में हिम्मत है तो  हकीकत को बयां करें।

केंद्रीय गृह राजमंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने वोट चोरी का आरोप बिहार में लगाया है और कहा कि विपक्ष के लोग हार की हताशा में झूठा आरोप लगा रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बिहार की जनता भली-भांति इन दोनों को पहचानती  और जानती  है । इन दोनों लोगों ने अपने शासनकाल में बिहार के लोगों को जंगलराज, गुंडाराज और कुशासन देने का काम किया है जिसको बिहार की जनता भूली नहीं है और एक बार फिर से बिहार के लोगों ने इन दोनों नेताओं को सबक सिखाने का मन बना लिया है ।इसी हताशा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर  हिम्मत है तो वह अपने शासनकाल के उपलब्धियां की बात करें.. बिहार के लोगों को बताएं कि जब यूपीए की सरकार केंद्र में थी तो राज्य के लोगों को क्या मिला ? तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को बताएं कि जब उनकी  सरकार 1990 से 2005 में थी  तो बिहार के लोगों के लिए क्या किया?

बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए इन दोनों नेताओं का और कांग्रेस -राजद दोनों पार्टियों का क्या योगदान है इसके बारे में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान क्यों नहीं बता रहे?

केंद्रीय गृह राजमंत्री नित्यानंद ने आगे कहा कि कि कांग्रेस और राजद विकास विरोधी पार्टी है और इसीलिए जब बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है तो बिहार को पीछे धकेलना की सुनियोजित साजिश यह दोनों नेता कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जी आप याद रखिए बिहार के 14 करोड लोग आपके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

(For more news apart from Rahul and Tejaswi are accusing of vote theft in Bihar Nityanand Rai news in hindi,  stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM