बिहार में विधि-व्यवस्था ध्वस्त : सत्यानंद शर्मा

खबरे |

खबरे |

बिहार में विधि-व्यवस्था ध्वस्त : सत्यानंद शर्मा
Published : Sep 25, 2023, 3:20 pm IST
Updated : Sep 25, 2023, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने कहा कि महिलाओं पर लगातार जुल्म की घटनाएं बढ़ रही है, इससे पूर्व भी महिलाओं को जिंन्दा जलाए जाने की घटना हुई है।

पटना: बिहार में विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो गया है। कानून का राज समाप्त हो गया है। अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त हो रहा है। पूरे देश मे महिलाओं को 33% आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण का अभियान चलाया जा रहा है,परन्तु बिहार में महिला को नंगा घुमाया जा रहा है, पेशाब पिलाया जा रहा है।  यह बात आज लोजपा-(रा) के राज्य मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने कहा कि बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कि खुलेआम मुख्यमंत्री आवास से महज 32 कि०मी० की दूरी पर पटना जिला के खुशरूपुर थाना के मोहसिमपुर गांव के 35 वर्षीय आशा देवी, पति- सुबोध रविदास को दिनांक- 23 सितंबर 2023 को रात्रि 10 से 11 बजे के बीच बुरीतरह मारपीट कर नंगा कर घुमाया और पेशाब पिलाया। इस घटना को गांव के दबंगों ने बीच गांव में अंजाम दिया। आश्चर्य की बात है कि थाना को सूचना देने के बाद भी घटना के 12 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नही हुआ।  दलित विरोधी है। दलितों पर जुल्म की घटनाओं में 67% की वृद्धि हुई है। उल्टे थानाध्यक्ष अपराधियों को बचाने के लिए गलतबयानी कर रहें है।

आगे शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर लगातार जुल्म की घटनाएं बढ़ रही है, इससे पूर्व भी महिलाओं को जिंन्दा जलाए जाने की घटना हुई है। अरवल के परासी गाँव में मां बेटी को घर में बन्द कर जिन्दा जलाया गया। गया जिला के पचमह गाँव में महिला को जिन्दा जलाया गया, मुजफ्फरपुर में सामुहिक बलात्कार कर निर्वस्त्र अवस्था मे हत्या कर फेंक दिया गया। दलित- महादलित समुदाय पर जुल्म की घटनाओं में 67% की बढ़ोतरी हुई है। सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। 

लोजपा-(रा) पूरे मामले को अनुसूचित जाति आयोग, महिला आयोग भारत, गृहमंत्री भारत सरकार को कार्रवाई के लिए भेजा है साथ ही बिहार के राज्यपाल को ज्ञापन देकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग करेंगी। संवाददाता सम्मेलन में युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुदिप्त चौधरी उपस्थित थें।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM