कारगिल विजय ने दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति का बोध कराया : CM योगी

खबरे |

खबरे |

कारगिल विजय ने दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति का बोध कराया : CM योगी
Published : Jul 26, 2023, 5:17 pm IST
Updated : Jul 26, 2023, 5:17 pm IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद वाटिका में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि आज के 'नये भारत' में हर व्यक्ति को सुरक्षा की गारंटी दी गयी है और देश में आतंकवाद, नक्सलवाद या किसी भी तरह की घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर यहां कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कारगिल युद्ध बहुत कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था और अन्ततः घुसपैठिए पाकिस्तानी सैनिकों को भारत की धरती से खदेड़ने में सफलता मिली थी। इस कामयाबी के बाद पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का अनुभव किया।

उन्होंने प्रदेशवासियों को कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत में हर व्यक्ति को सुरक्षा की गारंटी प्रदान की गई है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद या किसी भी प्रकार की घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं है।''

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘देश की सुरक्षा के लिए भारत माता के जवानों का अमूल्य बलिदान सभी के लिए अविस्मरणीय और पूरे राष्ट्र के लिए अभिनंदनीय है। पिछले छह वर्षों से प्रदेश सरकार ने शहीदों के परिवारजनों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करते हुए देश की आन्तरिक और बाह्य सुरक्षा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश शासन में सेवा का अवसर और शहीद के नाम पर किसी मार्ग या संस्था का नामकरण करने की व्यवस्था की है।’’

उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के नाम पर देश के पहले सैनिक स्कूल का नामकरण किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्य करेंगे, तो प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप 2047 में भारत दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित हो जाएगा।’’

इसके पूर्व, मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद वाटिका में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए लखनऊ के कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय, कैप्टन आदित्य मिश्र, मेजर रितेश शर्मा, लांस नायक केवलानन्द द्विवेदी और लांस नायक सुनील जंग के परिजनों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM