Bihar News: सहरसा के 10 वर्षीय बच्चे को नारायणा कैंसर संस्थान ने कैंसर से उबारा

खबरे |

खबरे |

Bihar News: सहरसा के 10 वर्षीय बच्चे को नारायणा कैंसर संस्थान ने कैंसर से उबारा
Published : Sep 26, 2024, 4:26 pm IST
Updated : Sep 26, 2024, 4:26 pm IST
SHARE ARTICLE
 Saharsa's 10 year old child was cured of cancer by Narayana Cancer Institute.
Saharsa's 10 year old child was cured of cancer by Narayana Cancer Institute.

कई जगह इलाज के बाद भी उसकी बीमारी ठीक नहीं हो पा रही थी।

Bihar News: सहरसा, (संवाददाता): नारायणा कैंसर संस्थान, पटना ने सहरसा के एक 10 वर्षीय बच्चे को हॉजकिंस लिम्फोमा जैसे गंभीर कैंसर से उबार लिया। उसका कैंसर बहुत गंभीर स्तर पर पहुंच गया था मगर वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक आनंद की देखरेख में चले इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गया। इस बच्चे को नियमित रूप से बुखार और कमजोरी रहती थी। उसके शरीर में खून की कमी रहती थी। गले और शरीर के अन्य हिस्सों में गांठ बना हुआ। 

कई जगह इलाज के बाद भी उसकी बीमारी ठीक नहीं हो पा रही थी। इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर पटना के नारायणा कैंसर संस्थान पहुंचे। यहां वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक आनंद ने उसका इलाज शुरू किया। यहां बच्चे का बायोप्सी कराया गया तो पता चला कि उसे एक तरह का कैंसर है जिसे हॉजकिंस लिम्फोमा कहा जाता है। उसका कैंसर चौथे स्टेज में चला गया था।

 डॉ. आनंद ने उसका कीमो थेरेपी शुरू किया। छह साइकिल कीमो थेरेपी के बाद बच्चा इस कैंसर से पूरी तरह से उबर गया। उसे अब किसी तरह की परेशानी नहीं है। अब वह बिल्कुल सामान्य जीवन जी रहा है और अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा रहा है। डॉ. आनंद बताते हैं कि हॉजकिंस लिम्फोमा बच्चों में होने वाला कॉमन कैंसर है, जो लिम्फ नोड (गर्दन, कांख या जांघ) में होता है। सही समय पर इलाज शुरू किया जाय तो यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। चूंकि इस बच्चे का कैंसर एडवांस स्टेज में चला गया था इसलिए रिकवरी में उसे ज्यादा समय लगा।

(For more news apart from Bihar News: Saharsa's 10 year old child was cured of cancer by Narayana Cancer Institute, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM