Bihar Elections 2025: PM मोदी का 'Mann ki Baat' बना चुनावी अभियान का हिस्सा, बिहार के 101 क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम
Bihar Elections 2025: PM मोदी का 'Mann ki Baat' बना चुनावी अभियान का हिस्सा, बिहार के 101 क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम
Published : Oct 26, 2025, 4:03 pm IST
Updated : Oct 26, 2025, 4:03 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi's 'Mann ki Baat' becomes part of election campaign news in hindi
PM Modi's 'Mann ki Baat' becomes part of election campaign news in hindi

बिहार के 101 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष आयोजन किए गए, जहां लोगों ने 'मन की बात' सुनी।

'Mann Ki Baat' Episode 127: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में छठ महापर्व की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच एकता का प्रतीक है। छठ के दौरान घाटों पर समाज के हर वर्ग की एकता का दृश्य भारत की सामाजिक समरसता और एकता का उदाहरण है। (PM Modi's 'Mann ki Baat' becomes part of election campaign news in hindi) 

उन्होंने छठ महापर्व को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की भी बात कही और कहा कि भारत सरकार इसे यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए काम कर रही है। यह पर्व अब वैश्विक स्तर पर भी पहचान बना रहा है और लोग इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं।

ग54ब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 127वें एपिसोड को सुनने के लिए भाजपा ने बूथों पर भव्य आयोजन किया था। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ भेजकर लोगों से सामूहिक रूप से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

पार्टी की ओर से बिहार के 65 हजार से अधिक बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में लाखों की संख्या में बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुए कार्यक्रम में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं विधान पार्षदों अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

वहीं, प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पार्टी की मीडिया सेंटर में संपन्न हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ ही पार्टी कई बड़े नेताओं ने सामूहिक रूप से मीडिया सेंटर में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

5ूु5ब6

भाजपा की ओर से छठ महापर्व के खरना पूजा के दिन मन की बात को देखते हुए 101 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष आयोजन किया गया। बिहार के 243 सीटों में 101 पर भाजपा के प्रत्याशी सीधे तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर देशवासियों से इसके मूल्यों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की। इसके अलावा BSF-CRPF में स्वदेशी कुत्तों की शानदार भूमिका और उनके शौर्य की सराहना भी की। इसके अलावा पीएम ने सांस्कृतिक और आर्थिक पहलों को बढ़ावा देने की प्रशंसा की है।

साथ ही उन्होंने कहा कि संस्कृति और सोशल मीडिया की दुनिया ने संस्कृत को एक नया जीवन दिया है और कई युवा रील्स के माध्यम से इस भाषा में बात कर रहे हैं और इसके बारे में जागरूकता फैला रहे हैं।

(For more news apart from PM Modi's 'Mann ki Baat' becomes part of election campaign news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM