जंगलराज -गुंडाराज स्थापित करने के लिये सत्ता सोंपने की तैयारी शुरू: विजय कुमार सिन्हा

खबरे |

खबरे |

जंगलराज -गुंडाराज स्थापित करने के लिये सत्ता सोंपने की तैयारी शुरू: विजय कुमार सिन्हा
Published : Apr 27, 2023, 6:08 pm IST
Updated : Apr 27, 2023, 6:08 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

राज्य में संगठित अपराध उद्योग का रूप ले चुका है जिसके लिए 1990 का दशक चर्चित था।

Patna: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जंगल राज  और गुंडा राज स्थापित करने के लिए सत्ता सोंपने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

 सिन्हा ने कहा कि अपराधियों को जेल से मुक्त कर एवम हत्या, अपहरण, लूट की घटनाओं को वेलगाम कर सरकार राजद के लिए सत्ता हस्तांतरण की जमीन तैयार कर रही है। राजद के माई समीकरण को प्राथमिकता देते हुए महागठबंधन सरकार ऐसे सभी काम कर रही है जिसका जोर 2005 से पहले था। राज्य में संगठित अपराध उद्योग का रूप ले चुका है जिसके लिए 1990 का दशक चर्चित था।

सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार अपराधियों के समक्ष आत्म समर्पण कर चुकी है। यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो भाजपा अपराध और भरस्टाचार के खिलाफ बडा आंदोलन शुरू करेगी। पिछले बजट सत्र में विधानसभा में भाजपा ने हत्या, अपहरण, लूट का मुद्दा गम्भीरता से उठाया था लेकिन सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया।मंत्री इसरायल मंसूरी का नाम कांटी में राहुल सहनी की हत्या में परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया था लेकिन सदन में मुख्यमंत्री द्वारा जांच की बात कहने के बाबजूद उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।जेठुली नरसंहार में भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है।

 सिन्हा ने कहा कि राज्य प्रशासन हतोत्साहित है।अधिकारियों पर बार बार अबैध एवम अनुचित कार्य करने का सत्ता पक्ष विशेषकर राजद के दवाब ने उनका मनोबल गिरा दिया है।इन्हीं के बदौलत मुख्यमंत्री टिके हैं इसलिए वे असहाय महसूस कर रहे हैं।

सिन्हा ने कहा कि कि सरकार के साथी बामदलो ने भी टाडा में बंद अपराधियों को जेल से मुक्त करने की अपील की है। वे इस मुद्दे पर मुखर हैं। अब रास्ता यही वचा है कि सरकार कांग्रेस, बामदलो, राजद, जदयू से अलग अलग उनके समर्थित अपराधियों की सूची लेकर रिहाई के रास्ता वनाये।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM