Bihar News: बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कई साथियों ने थामा जदयू का दामन

खबरे |

खबरे |

Bihar News: बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कई साथियों ने थामा जदयू का दामन
Published : Apr 27, 2025, 6:27 pm IST
Updated : Apr 27, 2025, 6:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Under leadership of BSP state vice president, many comrades joined JDU News In Hindi
Under leadership of BSP state vice president, many comrades joined JDU News In Hindi

आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन एकजुट होकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

Under leadership of BSP state vice president, many comrades joined JDU News In Hindi: मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की विकास नीतियों तथा ‘न्याय के साथ विकास’ की सोच से प्रभावित होकर रविवार को पटना स्थित जनता दल (यू0) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  सकलदेव दास के नेतृत्व में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा। इस अवसर पर जद (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी नए साथियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के माननीय मंत्री सुमित कुमार सिंह, पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी  चंदन कुमार सिंह, जमुई जिला अध्यक्ष  शैलेन्द्र महतो तथा मीडिया पैनलिस्ट महेश दास सहित कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जद (यू.) परिवार में शामिल हुए सभी नए साथी  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘न्याय के साथ विकास’ की धारा को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अब निकट हैं, ऐसे में जद (यू.) परिवार का बढ़ता कारवां कई मायनों में विशेष महत्व रखता है। यह इस बात का भी स्पष्ट संकेत है कि हमारे नेता के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास अटूट और अडिग है।  उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि प्रदेश की उन्नति और प्रगति के लिए माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन एकजुट होकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के जमुई जिला अध्यक्ष  आदित्य प्रकाश रौशन, लोकसभा प्रभारी मनोज दास,  उदय रविदास,  संजय कुमार भारती, नागेश्वर रविदास,  सुबोध कुमार,  सुनील कुमार सुमन सहित कई वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(For More News Apart From Under leadership of BSP state vice president, many comrades joined JDU News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)


 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM