कुछ और राजनीतिक दल 'इंडिया' में शामिल होंगे : CM नीतीश

खबरे |

खबरे |

कुछ और राजनीतिक दल 'इंडिया' में शामिल होंगे : CM नीतीश
Published : Aug 27, 2023, 3:53 pm IST
Updated : Aug 27, 2023, 3:53 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Nitish (FILE PHOTO)
CM Nitish (FILE PHOTO)

उन्होंने कहा, "मैं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं।

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि मुंबई में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की आगामी बैठक के दौरान कुछ और राजनीतिक दलों के इसमें शामिल होने की संभावना है। भाजपा के विरोधी दलों को साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे नीतीश ने 'इंडिया' से जुड़ने वाले संभावित दलों के नामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि बैठक के दौरान सीट-बंटवारे जैसे चुनाव संबंधी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

पटना में पत्रकारों से मुखातिब नीतीश ने कहा, "हम मुंबई में आगामी बैठक के दौरान अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर 'इंडिया' की रणनीति पर चर्चा करेंगे। सीट-बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई अन्य एजेंडों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कुछ और राजनीतिक दल हमारे गठबंधन में शामिल होंगे।” उन्होंने कहा, "मैं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं। मैं इस दिशा में काम कर रहा हूं... मुझे अपने लिए कोई इच्छा नहीं है।"

लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए गठित 26 दलीय विपक्षी गठबंधन की एक महीने से भी कम समय में दो बार बैठक हो चुकी है। विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून को पटना में और दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी। 'इंडिया' 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में अपनी तीसरी बैठक आयोजित करने के लिए तैयार है।

इस बीच, नीतीश ने पटना के बेली रोड पर हड़ताली मोड़ के पास लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य का जायजा लिया और भरोसा दिलाया कि यह परियोजना दुर्गा पूजा से पहले पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से इस परियोजना की निगरानी कर रहा हूं। इसे दुर्गा पूजा से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूरा होने से इलाके में यातायात की आवाजाही आसान हो जाएगी।"

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM