बिहार में महादलित समाज की महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर क्यों चुप हैं नीतीश-तेजस्वी?: नित्यानंद राय

खबरे |

खबरे |

बिहार में महादलित समाज की महिला के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर क्यों चुप हैं नीतीश-तेजस्वी?: नित्यानंद राय
Published : Sep 27, 2023, 4:37 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 4:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Nityanand Rai
Nityanand Rai

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।

Patna: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पटना के खुसरूपुर में महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना पर न सिर्फ गंभीर चिंता जाहिर किया बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपनी कटिबद्धता को जग जाहिर किया.

 केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दोहराया कि बिहार के कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है और यहां कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है.. अपराधियों का बोलबाला है गुंडाराज है और बिहार जंगल राज की ओर बढ़ रहा है और इसका सबूत महादलित समाज के महिला को निर्वस्त्र करके सरेआम पीटना है और पुलिस प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है 

उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में यह कोई पहली घटना नहीं हुई है..आए दिन इस तरह की घटना बिहार में हो रही है चुकी यह घटना राज्य की राजधानी में हुआ था इसलिए प्रकाश में आ गया अन्यथा इस तरह की कई घटनाओं को सरकार छुपाने का काम कर रही है..

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार में महादलित समाज की महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया और उसे पेशाब पिलाने जैसा घृणित व अमानवीय कृत्य किया गया। लेकिन नीतीश-तेजस्वी आँख और मुंह पर पट्टी बाँध कर चुप्पी साधे हुए हैं। 

 उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। क्योंकि बिहार सरकार ही उन्हें बचा रही है। आज अगर बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें डर के माहौल में जीना पड़ रहा है तो इसकी जिम्मेदार जदयू और राजद की मिलीजुली घमंडिया सरकार है। बिहार में महिलाओं के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। 

 नित्यानंद राय ने  कहा कि आरजेडी-JDU कि दोमुंही राजनीति और झूठ को बिहार के साथ-साथ देश की जनता भी पहचान चुकी है। नीतीश-तेजस्वी की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। बिहार की जनता आरजेडी-जेडीयू को कड़ा सबक सीखाने को तैयार है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM