Bihar News: आरक्षण विरोधी कांग्रेस का असली मंशा हुई उजागर: मंगल पाण्डेय

खबरे |

खबरे |

Bihar News: आरक्षण विरोधी कांग्रेस का असली मंशा हुई उजागर: मंगल पाण्डेय
Published : Oct 27, 2024, 4:02 pm IST
Updated : Oct 27, 2024, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
anti-reservation Congress exposed Mangal Pandey news in hindi
anti-reservation Congress exposed Mangal Pandey news in hindi

महाराष्ट्र और झारखंड की जनता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के आरक्षण विरोधी मंसूबे को करें ध्वस्त

Bihar News In Hindi: पटना, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास आरक्षण विरोधी रहा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने अमेरिका में दिए राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान का समर्थन कर कांग्रेस के असली मंशा को उजागर कर दिया है। कांग्रेस अगर देश और प्रदेश की सत्ता में आई तो अपने एजेंडे के तहत पिछड़ों, अतिपिछड़ों, आदिवासियों के आरक्षण को छीन लेगी। महाराष्ट्र और झारखंड के मतदाताओं को सचेत रहने की जरूरत है।

पाण्डेय ने कहा कि नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक की कांग्रेस आरक्षण विरोधी ही रही। नेहरू मानते थे कि आरक्षण देने से सरकारी सेवाओं का स्तर गिर जाएगा। यही कारण था कि केंद की कांग्रेस सरकारों ने काका कालेलकर समिति की रिपोर्ट खारिज की और मंडल आयोग की रिपोर्ट को 10 साल तक दबाये रखा। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करने का विरोध संसद में खड़े होकर किया था।

नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक रहे हैं पिछड़ों, अतिपिछड़ों के आरक्षण विरोधी

राहुल गांधी आज किस मुंह से देश में जातीय सर्वे कराने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी बतायें कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 2015 में जो जातीय सर्वे कराया था,उसकी रिपोर्ट 9 साल से सार्वजनिक क्यों नहीं हो पाई? हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है,लेकिन वहाँ जातीय सर्वेक्षण कराने का निर्णय क्यों नहीं हुआ? तेलंगाना में कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद जातीय सर्वे पर क्यों चुप्पी साध गई? इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए ।

पांडेय ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड के मतदाता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के असली मंसूबे को देख कर अपनी कीमती मतों का प्रयोग करें। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों के खाने और दिखाने के दांत अलग-अलग हैं।

(For more news apart from anti-reservation Congress exposed Mangal Pandey News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)  

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM