Bihar: मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अस्पतालों में पंक्ति प्रबंधन प्रणाली को किया जा रहा सुदृढ़ः मंगल पांडेय
Bihar: मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अस्पतालों में पंक्ति प्रबंधन प्रणाली को किया जा रहा सुदृढ़ः मंगल पांडेय
Published : Jan 28, 2025, 5:25 pm IST
Updated : Jan 28, 2025, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar Mangal Pandey news in hindi
Bihar Mangal Pandey news in hindi

इससे न केवल भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा, बल्कि मरीजों के अनुभव को भी बेहतर बनाया जा सकेगा।

पटना- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और मरीजों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक ओपीडी सेवा के लिए  पंक्ति प्रबंधन प्रणाली (क्यू मैनेजमेंट सिस्टम) को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस व्यवस्था के अंतर्गत टोकन डिस्प्ले डिवाइस (इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले डिवाइस) और पब्लिक एड्रेस सिस्टम को अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ओपीडी सेवाओं में पारदर्शिता और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंक्ति प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे न केवल भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा, बल्कि मरीजों के अनुभव को भी बेहतर बनाया जा सकेगा।

पांडेय ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों को टोकन नंबर दिया जाएगा, जिसमें संबंधित चिकित्सक का नाम अंकित रहेगा। इससे मरीजों को अपनी बारी का इंतजार व्यवस्थित तरीके से करने में मदद मिलेगी। नर्सिंग डेस्क और ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन काउंटर पर भी टोकन नंबर और संबंधित जानकारी इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले डिवाइस पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा, सभी चिकित्सकों के कक्षों के बाहर उनके नाम और टोकन नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। 

पांडेय ने कहा कि यह पहल मरीजों को ओपीडी सेवाओं, आवश्यक जांच और दवाइयां समय पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पतालों में भीड़ प्रबंधन को भी प्रभावी बनाएगी। बिहार सरकार का यह कदम राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, संगठित और मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास है। स्वास्थ्य विभाग निरंतर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय स्वास्थ्य सेवा प्रदान कराने की दिशा में प्रयत्नशील है। अस्पताल में ईलाज के लिए आने वाले मरीजों को सुगम ओपीडी सेवाएं प्रदान करने से राज्य के स्वास्थ्य मानकों में भी आपेक्षित सुधार होगा।

(For more news apart from Bihar Mangal Pandey news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM