सात जन्मों तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : राजीव रंजन सिंह

खबरे |

खबरे |

सात जन्मों तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : राजीव रंजन सिंह
Published : Sep 28, 2023, 5:57 pm IST
Updated : Sep 28, 2023, 5:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajiv Ranjan Singh
Rajiv Ranjan Singh

उन्होंने कहा कि  गठबंधन बन जाने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार घबराहट में है

पटना : जद(यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर हमला बोला और मीडिया में जान बूझकर भ्रम फैलाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के प्रतीक हैं और वो सात जन्मों तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि गोदी मीडिया आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने की झूठी खबरें दिखाकर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह गोदी मीडिया के डायरेक्टर हैं और उन्हीं के इशारे पर ये सारा काम हो रहा है।

जद(यू) राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिशों के चलते आज देश का सारा विपक्ष एक मंच पर आया है और जो कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। उन्होंने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोई नजदीकी बीजेपी से नहीं है और वो राज्य के लोगों की भलाई के लिए दिन-रात अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  गठबंधन बन जाने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार घबराहट में है और वो जान बूझकर ऐसी झूठी खबरें फैला रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी नेता सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बयान का कोई नोटिस नहीं लेता है और सुशील मोदी इसी तरह प्रतिदिन मीडिया में बने रहने के लिए अनाप शनाप बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वो चाहेंगे कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व उनके उल्टे पुल्टे बयानों का नोटिस ले और उन्हें केंद्र में कोई पद दे दे। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी बखूबी जानते हैं कि जबतक वो रोजाना बोलेंगे नहीं तबतक केंद्र में उनकी बातों का कोई नोटिस नहीं लेगा।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM