कोई भी बिहार आने के लिए स्वतंत्र है, नीतीश कुमार ने शाह की यात्रा पर कहा

खबरे |

खबरे |

कोई भी बिहार आने के लिए स्वतंत्र है, नीतीश कुमार ने शाह की यात्रा पर कहा
Published : Jun 29, 2023, 4:01 pm IST
Updated : Jun 29, 2023, 4:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Nitish Kumar
Nitish Kumar

विपक्षी दलों की बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘बैठक समाप्त हो चुकी है...हम इस पर बाद में बातचीत करेंगे।’’

पटना: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बृहस्पतिवार को बिहार के लखीसराय की यात्रा से पहले सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर कोई राज्य में आने के लिए स्वतंत्र है। पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद शाह का बिहार दौरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी शीर्ष नेता की पहली यात्रा है। विपक्षी दलों के बैठक का मकसद अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट होने और पार्टी को हराने की रणनीति तैयार करना था।

नीतीश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान वह समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री की पुरजोर वकालत के मामले में प्रश्न से साफ बचते नजर आए। शाह की लखीसराय की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ‘‘यहां आने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। बिहार आने का हक सभी को है।’’

विपक्षी दलों की बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘बैठक समाप्त हो चुकी है...हम इस पर बाद में बातचीत करेंगे।’’

शाह का आज दोपहर यहां जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम है। शाह हेलीकॉप्टर से मुंगेर जिले के लखीसराय के लिए रवाना होंगे, जहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बिहार के केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे।

शाह जनसभा को संबोधित करने से पहले भगवान शिव और देवी पार्वती के प्रसिद्ध मंदिर अशोक धाम में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

शाह तीन महीने पहले बिहार आए थे। इसबीच शाह के आगमन से पहले सत्तारूढ़ महागठबंधन दलों के समर्थकों ने तथा भाजपा के समर्थकों ने हवाई अड्डे के निकट तथा पटना के अन्य स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं। विपक्षी दलों के पोस्टर में मणिपुर में हिंसा के लिए साथ ही केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय तथा आयकर विभाग के दुरुपयोग के लिए भाजपा नेतृत्व की आलोचना की गई है।

इसके विपरीत भाजपा समर्थकों के पोस्टर में विपक्षी दलों की एकता पर कटाक्ष किया गया है।

पोस्टर युद्ध के बारे में पूछे जानेपर सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पार्टी का इन पोस्टर से कोई लेना-देना नहीं है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की परिकल्पना है और उन्होंने ही पोस्टर शहर में लगाए हैं।’’

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM