पटना में विपक्ष की बैठक में भाग लेने वाले नेता घोटालों में शामिल : अमित शाह ने आरोप लगाया

खबरे |

खबरे |

पटना में विपक्ष की बैठक में भाग लेने वाले नेता घोटालों में शामिल : अमित शाह ने आरोप लगाया
Published : Jun 29, 2023, 6:30 pm IST
Updated : Jun 29, 2023, 6:30 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार-PTI
फोटो साभार-PTI

शाह ने कहा, “बिहार ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है।

मुंगेर (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पटना में 23 जून की बैठक में शामिल हुए विपक्षी नेताओं पर 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घोटालों में शामिल होने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

बैठक आयोजित करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि राज्य के लोग 2024 के लोकसभा चुनाव में “भ्रष्ट नेताओं को करारा जवाब” देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री मुंगेर संसदीय क्षेत्र के लखीसराय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने कहा, “बिहार ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। 23 जून को पटना की बैठक में शामिल हुए विपक्षी नेता 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घोटालों में शामिल हैं...बिहार 2024 के लोकसभा चुनाव में भ्रष्ट नेताओं को करारा जवाब देगा।”

पिछले साल राज्य में ‘महागठबंधन’ सरकार बनाने के लिए भाजपा का साथ छोड़ने वाले कुमार के संदर्भ में शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को धोखा देने वाले नेताओं को “दंडित” किया जाना चाहिए। शाह ने मुख्यमंत्री के पूर्व उपलब्धियों पर भी सवाल उठाया और पूछा, “नीतीश बाबू को बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार के लिए क्या किया?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ‘महागठबंधन’ (जदयू, राजद और कांग्रेस गठबंधन) सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। दूसरी ओर, शाह ने दावा किया कि केंद्र में राजग शासन के नौ वर्ष के दौरान राज्य को मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेस-वे, पुल, नई रेलवे लाइन, 130 मेगावाट ताप बिजली संयंत्र सहित कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं मिली हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM