Patna News:चंपारण में बाढ़ पुर्व कटावरोधी और रोकथाम हेतु सरकार जरूरी एहतियाती कदम उठाए- एपी पाठक

खबरे |

खबरे |

Patna News:चंपारण में बाढ़ पुर्व कटावरोधी और रोकथाम हेतु सरकार जरूरी एहतियाती कदम उठाए- एपी पाठक
Published : Jun 29, 2024, 3:08 pm IST
Updated : Jun 29, 2024, 3:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Govt takes precautionary steps to prevent floods in Champaran news in hindi
Govt takes precautionary steps to prevent floods in Champaran news in hindi

एपी पाठक ने चंपारण में संभावित बाढ़ और नदियों के कटाव पर चिंता व्यक्त किया है।

Patna News In Hindi:भारत सरकार के पुर्व एडीजी तथा बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक ने चंपारण में संभावित बाढ़ और नदियों के कटाव पर चिंता व्यक्त किया है।

मिडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चंपारण के अधिकांश जगहों,नदियों के तटवर्ती इलाकों,नहरों और नेपाल से आनेवाली छोटी छोटी छिछली नदियों के कारण चंपारण में बारिश के समय कहीं कहीं भयावह स्थिति हो जाती है।

गंडक नदी के तटवर्ती लगभग 5 दर्जन गांवों , बगहा शहर,और नदी के बांध किनारे के लोगों की स्थिति ,आवागमन और व्यवसाय बाढ़ में बहुत प्रभावित होता हैं।स्कूल,कॉलेज और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद रहते है। अस्पतालों में जानेवाली सड़के ,किसानों के गोदाम,छोटे छोटे रोजगार प्रभावित होते हैं।

बाढ़ की स्थिति में किसानों की खेती चौपट हो जाती और मवेशियों का चारा खत्म हो जाता और उनके ठिकाने भी प्रभावित होते है। सांस्कृतिक और कम्युनिटी बेस्ड एक्टिविटी भी प्रभावित होते है।

अतः बाढ़ की विभीषिका से पुर्व वर्तमान सरकार और उसके तंत्र को इस विषय पर सम्यक विचार कर इसके रोकथाम और अन्य जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।

पुर्व नौकरशाह तथा बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने विगत के सालों में रामनगर, लौरिया और बगहा विधानसभा के कुछ गांवों को प्रभावित करनेवाली मसान नदी पर गाइड बांध और पुर्व में अन्य जगहों पर ठोकर आदि के विषय में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर बिहार सरकार के सचिव लेवल के अधिकारियों से मिलकर कामों को अंजामों तक पहुंचाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कई दफा उन्होंने गंडक नदी के कटाव स्थलों का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

नरकटियागंज विधानसभा के करीब आधा दर्जन छिछली छोटी नदियों,सरेही नहरों, बड़े बड़े चंवरों आदि के पानी जिनका निकलने का कोई श्रोत नहीं होता वो किनारे बसे आबादी को प्रभावित करते है इसलिए श्री पाठक ने सरकार से इस विषयों पर जल्द संज्ञान लेने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया।

और उनका निवेदन बिहार सरकार और संबंधित मंत्रालय और अधिकारियों से इसे और बेहतर और जल्दी मूर्त रूप देने और अन्य प्रभावी जगहों पर कटाव निरोधी कार्य करने की अपील है।

 

(For more news apart from Govt takes precautionary steps to prevent floods in Champaran News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM