Patna News: देश को आत्मनिर्भर बनाकर देश को सशक्त करने में लगी है एनडीए सरकार- अरविन्द सिंह

खबरे |

खबरे |

Patna News: देश को आत्मनिर्भर बनाकर देश को सशक्त करने में लगी है एनडीए सरकार- अरविन्द सिंह
Published : Jun 29, 2024, 4:15 pm IST
Updated : Jun 29, 2024, 4:15 pm IST
SHARE ARTICLE
NDA govt is engaged in empowering the country, Arvind Singh news in hindi
NDA govt is engaged in empowering the country, Arvind Singh news in hindi

अरविन्द ने कहा है कि कल तक जो कांग्रेस डिजिटल इंडिया का मजाक उड़ा रही थी, आज वही डिजिटल इंडिया के माध्यम से चंदा मांग रहे हैं।

Patna News In Hindi: पटना, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाकर देश को सशक्त करने में लगी है एनडीए सरकार। एनडीए सरकार के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बनते भारत ने हर क्षेत्र में स्वदेशी का लोहा मनवाने का काम किया है। युद्धपोत और हल्के लड़ाकू विमान से लेकर घातक ड्रोन तक देश में बनाया जा रहा है।

एनडीए सरकार के नेतृत्व में स्वदेशी हथियारों, मिसाइल, हल्के फाइटर जेट और ड्रोन सिस्टम में दुनिया दिलचस्पी दिखा रही है। वहीं भारत 85 से अधिक देशों को स्वदेशी हथियार और उपकरण निर्यात कर रहा है और रक्षा उत्पादों के निर्यात जो वर्ष 2013-14 में 686 करोड़ रुपये था उसकी तुलना में मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के बाद रक्षा उत्पादों का निर्यात अब वर्ष 2022- 23 में इसमें 23 गुना बढ़ोतरी हुई है और ये 16 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

अरविन्द ने कहा है कि कल तक जो कांग्रेस डिजिटल इंडिया का मजाक उड़ा रही थी, आज वही डिजिटल इंडिया के माध्यम से चंदा मांग रहे हैं।

आज भारत में इस्तेमाल होने वाले 99 फीसदी मोबाइल अब देश में खुद बन रहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के कारण देश अपने बूते चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर देश ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वदेशी उपकरणों से लैस इसरो का चंद्रयान-3 से भारत दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन चुका हैं।

भारत विश्व की तृतीय आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाला भारत आज अपने दूरदर्शी प्रगतिशील नीतियों और मजबूत नेतृत्व की मिसाल दुनिया के लिए बनता जा रहा है।

(For more news apart from NDA govt is engaged in empowering the country News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM