Patna News: राजद वाले सुन लें उपेन्द्र कुशवाहा कोई कद्दू का बतिया नहीं है जो उंगली दिखाने से गल जायेगा: उपेन्द्र कुशवाहा

खबरे |

खबरे |

Patna News: राजद वाले सुन लें उपेन्द्र कुशवाहा कोई कद्दू का बतिया नहीं है जो उंगली दिखाने से गल जायेगा: उपेन्द्र कुशवाहा
Published : Sep 29, 2024, 6:22 pm IST
Updated : Sep 29, 2024, 6:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Upendra Kushwaha took a jibe at RJD's statement and reacted news in hindi
Upendra Kushwaha took a jibe at RJD's statement and reacted news in hindi

राजद ने उपेन्द्र कुशवाहा को राजनीति रूप से समाप्त करने की साजिश रची, आम आवाम के स्नेह ने मुझे सांसद बना दिया।

Patna News In Hindi: पटना, 29 सितंबर, 2024  बिहार यात्रा के क्रम में प्रथम चरण के आखरी दिन आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा सारण जिले के बनियापुर पहुँचे। आज बनियापुर के खेल मैदान में सारण जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी रवि प्रकाश कुशवाहा का रालोमो पार्टी में मिलन सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ सदस्यता महापर्व का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपेन्द्र कुशवाहा का स्वागत चांदी का मुकुट देकर किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रालोमो की सदस्यता ग्रहण की। इससे पूर्व सारण सीमा से लेकर विभिन्न जगहों पर उपेन्द्र कुशवाहा का स्वागत किया गया। सदस्यता महापर्व के इस अवसर पर रालोमो के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी की शपथ दिलाई। रालोमो पार्टी की पूरी शपथ मूल रूप से संविधान में पूर्ण निष्ठा, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता तथा लोकतंत्र के सिद्धांतों पर आधारित है। साथ ही भारत की एकता, सम्प्रभुता और अखंडता बनाए रखने, भ्रष्टाचार का विरोध करने की शपथ दिलाई गई।

सभा को सम्बोधित करते हुए कुशवाहा ने सबसे पहले आज पार्टी में अपने हज़ारों समर्थकों के साथ शामिल हुए रवि प्रकाश कुशवाहा का पार्टी में स्वागत किया । कुशवाहा ने कहा कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राजद ने उपेन्द्र कुशवाहा को राजनीति रूप से समाप्त करने की साजिश रची थी लेकिन आम आवाम के स्नेह ने मुझे सांसद बना दिया।

कुशवाहा ने राजद को ललकारते हुए कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा कोई कद्दू का बतिया नहीं है जो उंगली दिखाने से गल जाय। आम लोगों से कुशवाहा ने अपील की कि विपक्षी दलों के द्वारा भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है इसलिए पूरी तरह सचेत रहने की जरूरत है।

कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पूरे बिहार की 243 सीटों पर पार्टी को अपनी तैयारी रखनी है। ताकि NDA के सभी प्रत्याशियों की मदद की जा सके। हमें मिलकर फिर से NDA की सरकार बनानी है। कुशवाहा ने कहा कि RJD को अंदाज़ा नहीं है कि इस बार उनकी हालत 2010 के चुनाव से भी खराब होने वाली है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर सारण जिले के वरिष्ठ नेता व ज़िला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने सभी का स्वागत किया और मंच संचालन भी किया। इस अवसर पर रालोमो के प्रदेश इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, रोहतास ज़िला इकाई के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

(For more news apart from Upendra Kushwaha took a jibe at RJD statement and reacted news in hindi, stay tuned to Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM