Patna News In Hindi: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 7 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
Patna News In Hindi: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 7 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
Published : Sep 29, 2025, 12:41 pm IST
Updated : Sep 29, 2025, 12:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Deputy CM Samrat Choudhary flagged off 7 new trains including Amrit Bharat Express news in hindi
Deputy CM Samrat Choudhary flagged off 7 new trains including Amrit Bharat Express news in hindi

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं और किफायती यात्रा का प्रतीक है।

Patna News: पटना/ बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी पटना जंक्शन से एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली से वर्चुअल  3 अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कुल 7 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली, दरभंगा-मदार और छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन नई ट्रेनों से दक्षिण भारत और दिल्ली की यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी। इसके साथ ही पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इसलामपुर और शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ होते हुए नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेनों की भी शुरुआत हुई है। विशेष रूप से शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन इस क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना था, जो अब साकार हो गया है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं और किफायती यात्रा का प्रतीक है। इन नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद अब बिहार से कुल 13 अमृत भारत एक्सप्रेस चलेंगी, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार में रेलवे विकास को नई दिशा मिल रही है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष बिहार के लिए रिकॉर्ड 10,066 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जो पिछली सरकारों की तुलना में नौ गुना अधिक है। इसी का नतीजा है कि नई रेल लाइनें, दोहरीकरण, विद्युतीकरण और स्टेशन विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

रेल सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए पटना जंक्शन पर नया टर्मिनल, फतुहा में मेगा कोचिंग टर्मिनल और झाझा-डीडीयू के बीच तीसरी व चौथी लाइन के निर्माण कार्य की तैयारी की जा रही है। साथ ही, बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड के दोहरीकरण और सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है।

गंगा नदी पर भी कई रेल सह सड़क पुलों का निर्माण हो रहा है। बिक्रमशिला के पास नया पुल, मोकामा में राजेंद्र सेतु के समानांतर पुल और भागलपुर के पास बिक्रमशिला और कटरिया के मध्य गंगा नदी पर एक और पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार का जुड़ाव और मजबूत होगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 3,164 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के 98 स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने का कार्य चल रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि रेलवे बिहार के विकास की रीढ़ है और आने वाले वर्षों में राज्य को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

(For more news apart from Deputy Chief Minister Samrat Choudhary flagged off 7 new trains including Amrit Bharat Express news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM