Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा, जीप सवार छह लोगों की मौत
Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा, जीप सवार छह लोगों की मौत
Published : Apr 30, 2024, 11:50 am IST
Updated : Apr 30, 2024, 11:50 am IST
SHARE ARTICLE
Tragic accident in Bihar, six people riding jeep died news in hindi
Tragic accident in Bihar, six people riding jeep died news in hindi

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Bihar News In Hindi: बिहार के भागलपुर जिले के घोघा थाना अंतर्गत अमापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर जीप पर पलट जाने से जीप में सवार छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

घोगा पुलिस प्रमुख अजीत कुमार ने कहा, "घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर अमापुर गांव के पास हुई, जब विपरीत दिशा से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक कथित तौर पर नियंत्रण खो बैठा और जीप पर पलट गया।"

उन्होंने बताया कि जीप में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान सत्यम मंडल (32), संचित कुमार (18), अभिषेक कुमार (12), पंकज कुमार सिंह (35), अमित दास (16) और परिमल दास (42) के रूप में की गई है। सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(For more news apart from Tragic accident in Bihar, six people riding jeep died news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Bhagalpur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM