PM Narendra Modi: आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई रहेगी जारी- PM मोदी

खबरे |

खबरे |

PM Narendra Modi: आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई रहेगी जारी- PM मोदी
Published : May 30, 2025, 1:37 pm IST
Updated : May 30, 2025, 2:07 pm IST
SHARE ARTICLE
India fight against terrorism will continue PM Modi news in hindi
India fight against terrorism will continue PM Modi news in hindi

"हमारे सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों पर हमला किया- पीएम

PM Narendra Modi News In Hindi: बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई का जिक्र किया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी।

मोदी ने करकट में एक रैली में कहा, "मैंने पहलगाम हमले के एक दिन बाद बिहार का दौरा किया था और कहा था कि आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया जाएगा। मैंने वह वादा पूरा किया।"

उन्होंने कहा, "हमारे सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों पर हमला किया। उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि भारत इतने बड़े फैसले ले सकता है।"

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा सदैव भारतीय सशस्त्र सेनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने काराकाट रैली में आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के पिछले शासन के दौरान लालू प्रसाद और उनके परिवार ने गरीब लोगों से जमीन छीन ली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने सामाजिक न्याय के नाम पर बिहार में गरीबों और दलितों को धोखा दिया, वे अब सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘जब 2014 में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार सत्ता में आई तो भारत में 125 माओवाद प्रभावित जिले थे, अब उनकी संख्या 18 है।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी भगवा रंग से रंगे और फूलों से सजे एक खुले वाहन में सवार होकर बिहार में अपने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

मोदी ने शुक्रवार को बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

(For more news apart from India's fight against terrorism will continue PM Modi News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM