Patna News: मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए की महाअष्टमी पूजा

खबरे |

खबरे |

Patna News: मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए की महाअष्टमी पूजा
Published : Sep 30, 2025, 2:07 pm IST
Updated : Sep 30, 2025, 2:07 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Nitish Kumar performed Maha Ashtami Puja for happiness, peace and prosperity of the state news in hindi
CM Nitish Kumar performed Maha Ashtami Puja for happiness, peace and prosperity of the state news in hindi

मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी मॉ भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की।

Patna News: पटना,  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुओं स्थित शीतला माता मंदिर पहुँचे और शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में भी जाकर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री ने माँ शीतला देवी, मॉ बड़ी पटनदेवी एवं मॉ छोटी पटनदेवी माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी मॉ भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की। मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

पूजा अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक  कार्तिकेय के० शर्मा सहित आयोजकगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

(For more news apart from CM Nitish Kumar performed Maha Ashtami Puja for happiness, peace and prosperity of the state news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM