प्रशांत किशोर ने BJP पर लोकसभा 2024 को लेकर कसा तंज, कहा- भाजपा को बिहार में नहीं मिल रहा नेता

खबरे |

खबरे |

प्रशांत किशोर ने BJP पर लोकसभा 2024 को लेकर कसा तंज, कहा- भाजपा को बिहार में नहीं मिल रहा नेता
Published : May 31, 2023, 4:52 pm IST
Updated : May 31, 2023, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Prashant Kishor taunts BJP about Lok Sabha 2024, said- BJP is not getting leader in Bihar
Prashant Kishor taunts BJP about Lok Sabha 2024, said- BJP is not getting leader in Bihar

बिहार में जिस दल की हवा उड़ती है, सब नेता उसी में आ जाते हैं।

Patna: अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाने वाले जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार में BJP की जमीनी हकीकत पर तंज कसा। प्रशांत किशोर ने  कहा कि बीजेपी बिहार में आज कुछ नहीं है। आज बीजेपी की हालत ऐसी है कि बीजेपी की कमान बिहार में ऐसे व्यक्ति के पास है जिनके बाबूजी पहले लालू के मंत्री थे, फिर वो नीतीश के मंत्री हुए, उसके बाद वह मांझी के भी मंत्री हुए और आजकल उनका बेटा बीजेपी का उद्धार करने निकला है।

30 सालों में बिहार में जितने लोग MLA और MP बने हैं, चाहे वह जिस भी दल से बने हो वो पूरे बिहार में कुल 1200 से 1500 परिवार के लोग यहां MLA-MP बने हैं। भाजपा को भी बिहार में कोई नया आदमी नहीं मिल रहा है, उनको भी वही व्यक्ति मिला है जिनके बाप-दादा पहले किसी और दल में थे, बिहार में भाजपा अभी नेता खोज ही रही है। कोई नेता उनको यहां मिल जाएं जिसके नाम पर बिहार में चुनाव लड़ा जा सके, इसी की फिराक में रहते हैं। प्रधानमंत्री के चेहरे पर जो वोट मिलता है बस वही वोट भाजपा को मिल रहा है। बिहार में भाजपा के किसी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं है। बिहार में जिस दल की हवा उड़ती है, सब नेता उसी में आ जाते हैं। भाजपा को बिहार में आज जो भी वोट मिलते हैं, वो मोदी के चेहरे के नाम पर, हिंदुत्व के नाम पर, राम मंदिर के नाम पर और हिंदू-मुस्लमान के नाम पर मिलता है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM