Weather Update News: चंडीगढ़ में जमकर बरसे मेघ, पंजाब-हरियाणा में भी हुई बारिश
Weather Update News: चंडीगढ़ में जमकर बरसे मेघ, पंजाब-हरियाणा में भी हुई बारिश
Published : Jul 2, 2024, 12:05 pm IST
Updated : Jul 2, 2024, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Rain In Chandigarh, Rain In Punjab And Haryana News In Hindi
Rain In Chandigarh, Rain In Punjab And Haryana News In Hindi

इस दौरान पंचकूला और मोहाली जिलों में भी सुबह भारी बारिश हुई

Weather Update News: मंगलवार को चंडीगढ़ और पंजाब सहित हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई है। वहीं इस दौरान पंचकूला और मोहाली जिलों में भी सुबह भारी बारिश हुई, जिससे उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिली है।

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, 21 मिमी बारिश दर्ज करने के बाद सोमवार को चंडीगढ़ में मानसून के आगमन की घोषणा की, जिससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।

कुछ रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि चंडीगढ़ के आईएमडी कार्यालय ने रविवार को अगले कुछ दिनों में पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया हैं। इसके साथ ही शहर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

अलर्ट के अनुसार, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंजाब के कुछ जिलों में बुधवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है।

ऐसे में आज चंडीगढ़ में लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं लोग कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में लोगों को इस दौरान बड़ी राहत मिली है।

(For more news apart from Rain In Chandigarh, Rain In Punjab And Haryana news in  hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM