Goldie Brar: कैलिफोर्निया में दबोचा गया मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़

खबरे |

खबरे |

Goldie Brar: कैलिफोर्निया में दबोचा गया मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़
Published : Dec 2, 2022, 11:37 am IST
Updated : Dec 2, 2022, 1:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Moosewala murder mastermind Goldie Brar arrested in California
Moosewala murder mastermind Goldie Brar arrested in California

भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत’ में लिया गया है.

चंडीगढ़ : पंजाबी  गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिकी अधिकारियों द्वारा कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि अब तक बराड़ को हिरासत में लिए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से लोकप्रिय गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रेड कॉर्नर नोटिस विदेश में भगोड़े बदमाशों की गिरफ्तारी या हिरासत के लिये जारी किया जाता है।

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। 

बराड़ पिछले महीने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की हत्या में भी एक प्रमुख साजिशकर्ता था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM