पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, भटिंडा में पारा 1.2 डिग्री पर गिरा

खबरे |

खबरे |

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, भटिंडा में पारा 1.2 डिग्री पर गिरा
Published : Jan 3, 2023, 1:33 pm IST
Updated : Jan 3, 2023, 1:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Outbreak of cold wave continues in Punjab, Haryana, mercury drops to 1.2 degree in Bhatinda
Outbreak of cold wave continues in Punjab, Haryana, mercury drops to 1.2 degree in Bhatinda

इस दौरान दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में सबसे ठंडा स्थान भटिंडा रहा,...

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को शीतलहर का प्रकोप रहा और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।.

इस दौरान दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में सबसे ठंडा स्थान भटिंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।.

वहीं हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.5 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.9 डिग्री सेल्सियस और झज्जर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM