Chandigarh Lok Sabha Elections 2024: चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर ‘EXCUSE ME’ कहकर भाग निकली किरण खेर

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Lok Sabha Elections 2024: चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर ‘EXCUSE ME’ कहकर भाग निकली किरण खेर

By : DISHANT

Published : Mar 4, 2024, 5:19 pm IST
Updated : Mar 4, 2024, 5:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh Lok Sabha Elections 2024, Kirron Kher news in hindi
Chandigarh Lok Sabha Elections 2024, Kirron Kher news in hindi

चंडीगढ़ शहर में लोकसभा चुनाव में किसके नाम पर मुहर लगेगी ये देखना अहम होगा..

Chandigarh Lok Sabha Elections 2024, Kirron Kher news in hindi: देशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बीजेपी समेत सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी तक चंडीगढ़ लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की सूची साफ नहीं की है। चंडीगढ़ सीट पर पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी, इसे लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किरण खेर पिछले 10 साल से चंडीगढ़ से सांसद हैं। हालांकि, सोमवार को किरण खेर चंडीगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल को टालती नजर आईं।

चंडीगढ़ की हाई-प्रोफाइल सीट इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि लोकसभा चुनाव के लिए 2 मार्च को बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में चंडीगढ़ से किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई थी। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हाईकमान कई नामों पर विचार कर रहा है।

चुनाव लड़ने को लेकर किरण खेर ने क्या कहा?

किरण खेर ने कहा कि जब बीजेपी ने चंडीगढ़ में डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव जीता तो मुझे बहुत खुशी हुई। सुप्रीम कोर्ट में गया मामला दुर्भाग्यपूर्ण था, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। आज एक वोट अवैध भी घोषित किया गया। सभी लोग बीजेपी के साथ हैं। बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। कांग्रेस के बड़े नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। बीजेपी ईमानदारी से काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी समाज के हर वर्ग के लिए काम करते हैं।

खैर चंडीगढ़ शहर में लोकसभा चुनाव में किसके नाम पर मुहर लगेगी ये देखना अहम होगा, वहीं इसको लेकर जल्द ही साफ हो जाएगा की कौन चंडीगढ़ शहर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार तय होता हैं।

 (For more news apart from Chandigarh Lok Sabha Elections 2024, Kirron Kher News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM