Chandigarh Election: आज सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव, भाजपा के पास बहुमत!
Chandigarh Election: आज सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव, भाजपा के पास बहुमत!
Published : Mar 4, 2024, 11:48 am IST
Updated : Mar 4, 2024, 11:48 am IST
SHARE ARTICLE
Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor elections today, BJP has majority!
Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor elections today, BJP has majority!

आज निगम हाउस में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर चुनाव होगा

Chandigarh Election news in hindi: सुप्रीम कोर्ट तक गए चंडीगढ़ मेयर चुनाव के घमासान के बाद आखिरकार कांग्रेस- आप गठबंधन के कुलदीप कुमार मेयर की कुर्सी पर बैठ गए है। वहीं उन्होंने कामकाज भी संभाल लिया। लेकिन आज आप के लिए बड़ी परीक्षा का दिन है, क्योंकि अब बारी है नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव की।

आज सोमवार सुबह 10 बजे निगम हाउस में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर चुनाव होगा। इसके प्रिजाइडिंग अफसर मेयर कुलदीप कुमार होंगे। वहीं भाजपा का दावा है कि सोमवार को दोनों पदों पर उनके कैंडिडेट की जीत होगी। वहीं कांग्रेस-आप गठबंधन अपनी जीत के दावे कर रहा है। लेकिन अब से कुछ ही देर बाद इसको लेकर परिणाम साफ हो जाएगा।

वहीं मेयर कुलदीप कुमार का कहना है कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव पदों का चुनाव बिल्कुल पारदर्शिता से करवाएंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देंगे। वे भाजपा के मनोनीत पार्षद की तरह चुनाव में वोट इनवैलिड नहीं करेंगे।

बता दें कि सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा के कुलजीत सिंह का कांग्रेस- आप गठबंधन के गुरप्रीत सिंह गाबी से मुकाबला होगा। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा के राजिंद्र कुमार का गठबंधन प्रत्याशी निर्मला देवी से मुकाबला होगा।

खैर चुनाव से पहले जहां मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अब देखना होगा की क्या चुनाव सही तरीके से हो पाते हैं या नहीं।

(For more news apart from Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor elections today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM