Chandigarh Election Result 2024: लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ की जनता का जताया आभार
Chandigarh Election Result 2024: लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ की जनता का जताया आभार
Published : Jun 5, 2024, 10:41 am IST
Updated : Jun 5, 2024, 10:41 am IST
SHARE ARTICLE
Manish Tiwari thanked the people of Chandigarh for the great victory
Manish Tiwari thanked the people of Chandigarh for the great victory

मनीष तिवारी को 216657 वोट मिले हैं. इसके साथ ही बीजेपी के संजय टंडन को 2504 वोटों से हार मिली है.

Chandigarh Election Result 2024: भारत में 18वीं लोकसभा के गठन के लिए सात राउंड में पड़े वोटों की गिनती मंगलवार रात कर पूरी हो गई. एनडीए बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने को तैयार है.  बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम है. बीजेपी को इस बार उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा झटका लगा.  वहीं पंजाब में भी बीजेपी अपना खाता नहीं खोल पाई और राज्य की राजधानी चंडीगढ़ जो कि बीजेपी का गढ़ रहा है यहां पर भी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष तिवारी ने जीत दर्ज की.

 मनीष तिवारी को 216657 वोट मिले हैं. इसके साथ ही बीजेपी के संजय टंडन को 2504 वोटों से हार मिली है. लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ की जनता को धन्यवाद दिया है.

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी से राहत, पारा गिरा, 18 जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

बड़ी जीत के बाद मनीष तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर अटूट भरोसा जताया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इस समर्थन को सेवा और सद्भावना से स्वीकार करेगी। इसको लेकर आज मनीष तिवारी ने ट्वीट किया है.

मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि मैं चंडीगढ़ की जनता को मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. मैं इंडिया गठजोड़ के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं जिससे यह जीत संभव हो सकी। हमने अपने योग्य प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन भाजपा के लिए कड़ा चुनाव लड़ा लेकिन मेरे दिल में कोई कड़वाहट नहीं है। आइए एक नई शुरुआत करें और चंडीगढ़ की समृद्धि के लिए मिलकर काम करें।

ये भी पढ़ेंGeorgia Meloni congratulated PM Modi :पीएम मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी ने दी बधाई

 

कांग्रेस के मनीष तिवारी को 216657 वोट मिले हैं. इसके साथ ही संजय टंडन को 214153 वोट मिले हैं. इस सीट पर कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं.

(For more news apart from Chandigarh Election Result 2024 Manish Tiwari thanked the people of Chandigarh for the great victory, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM