हरियाणा और पंजाब में जारी है सर्दी का प्रकोप

खबरे |

खबरे |

हरियाणा और पंजाब में जारी है सर्दी का प्रकोप
Published : Jan 7, 2023, 2:50 pm IST
Updated : Jan 7, 2023, 2:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Outbreak of winter continues in Haryana and Punjab
Outbreak of winter continues in Haryana and Punjab

मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के नारनौल और हिसार में पारा लुढ़ककर दो डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा तथा ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

इन दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा और दृश्यता घट गई।

मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के नारनौल और हिसार में पारा लुढ़ककर दो डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सिरसा में न्यूनतम तापमान जहां 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं भिवानी में 5.2, रोहतक में 4.4, करनाल में 4.5 और अंबाला में यह 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के बठिंडा और गुरदासपुर में पारा लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लुधियाना में यह 6.3, पटियाला में 4.6, अमृतसर में 6.6 और मोहाली में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।.

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा और पंजाब में पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान भी काफी घट गया है और यह 11 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM