Chandigarh Weather Update :चंडीगढ़ में मौसम साफ, सूर्य देवता के दर्शनों से लोगों को मिली ठंड से राहत

खबरे |

खबरे |

Chandigarh Weather Update :चंडीगढ़ में मौसम साफ, सूर्य देवता के दर्शनों से लोगों को मिली ठंड से राहत
Published : Feb 7, 2024, 11:40 am IST
Updated : Feb 7, 2024, 11:40 am IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh Weather Update, People relief from cold wave News In Hindi
Chandigarh Weather Update, People relief from cold wave News In Hindi

ठंडी हवाओं के साथ लोगों को धुंध से भी राहत मिली है।

Chandigarh Weather Update News In Hindi: पश्चिमी विक्षोभ से जहां बीते कई दिनों से चंडीगढ़ वासी परेशान थे और उन्हें ठंड का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज मौसम साफ हेने के बाद शहर वासियों को ठंड के प्रकोप से थोड़ी राहत मिली है। बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश की वजह से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन इस दौरान एक बार फिर शहर का तापमान सामान्य हो गया हैं।

शहर का मौसम हुआ साफ, सूर्य देवता ने दिए दर्शन

बुधवार को चंडीगढ़ शहर में मौसम सुबह से ही साफ है। वहीं सूर्य देवता ने भी लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है। आज जहां मौसम साफ होने से ठंड भी थोड़ी कम हुई है। वहीं आने वाले दिनों में भी इस तरह ही मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ होने से जहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती हैं। वहीं ठंडी हवाओं के साथ लोगों को धुंध से भी राहत मिलेगी। हालांकि इस दौरान रात के समय में एक बार फिर मौसम में ठंडक बनी रहने का अनुमान है। 

फरवरी के अंत तक ठंड से मिलेगी राहत 

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में जहां बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि अगर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पश्चिमी विक्षोभ अगर एक बार फिर सक्रिय हुआ तो लोगों को एक बार फिर ठंडी हवाओं के साथ बारिश से दो चार होना पड़ सकता हैं। हालांकि लोगों को महिने के अंत तक ठंड से राहत मिलेगी। 

(For more news apart from Chandigarh Weather Update News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM