Punjab-Haryana HC News: निजी अस्पतालों में नियम ताक पर, पांच साल में क्या कार्रवाई की बताए नगर निगम: हाईकोर्ट
Punjab-Haryana HC News: निजी अस्पतालों में नियम ताक पर, पांच साल में क्या कार्रवाई की बताए नगर निगम: हाईकोर्ट
Published : Nov 8, 2024, 9:51 pm IST
Updated : Nov 11, 2024, 8:45 pm IST
SHARE ARTICLE
 Punjab-Haryana HC Rules violated in private hospitals Municipal Corporation tell what action
Punjab-Haryana HC Rules violated in private hospitals Municipal Corporation tell what action

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मोगा नगर निगम को इन अस्पतालों पर बीते 5 साल में की गई कार्रवाई का ब्योरा सौंपने का आदेश दिया है।

Punjab-Haryana HC News: निजी अस्पतालों से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे का सही निपटारा न होने और इससे बीमारियां फैलने की दलील देते हुए दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मोगा नगर निगम को इन अस्पतालों पर बीते 5 साल में की गई कार्रवाई का ब्योरा सौंपने का आदेश दिया है।

मोगा निवासी सुरेश सूद ने जनहित याचिका दाखिल करते हुए बायो मेडिकल वेस्ट व नियमों के खिलाफ चलने वाले निजी अस्पतालों की संख्या में कुकुरमुत्तों की तरह बढ़ोतरी का मुद्दा हाईकोर्ट के सामने रखा है। याची ने बताया कि बायोमेडिकल कचरा बेहद खतरनाक होता है और यह बीमारी फैलने का बड़ा कारण बन सकता है। इसके निपटारे के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नियम तैयार किए गए हैं और इसी के तहत कचरे का निपटारा करने की अनिवार्यता है।

मोगा में निजी अस्पतालों में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। वहां बायो मेडिकल वेस्ट को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है जो बेहद खतरनाक है। केवल केंद्रीय स्तर पर तय किए गए नियमों का ही नहीं बल्कि एमसी और स्थानीय नियमों की भी पालना नहीं की जा रही है। कुछ अस्पताल तो ऐसे हैं जिनके पास एनओसी तक नहीं है।

मोगा नगर निगम ने बताया कि इन अस्पतालों के पास पार्किंग स्थान, अग्निशमन विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति, बिल्डिंग प्लान की मंजूरी भी नहीं है। हाईकोर्ट ने अब नगर निगम से पूछा है कि बीते पांच साल में इन अस्पतालों पर क्या कार्रवाई की गई है।

(For more news apart from  Punjab-Haryana HC Rules violated in private hospitals Municipal Corporation tell what action, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM