Chandigarh News: मेयर कुलदीप कुमार का आरोप - BJP के इशारे पर काम कर रहे अफसर, विकास कार्यों में भी डाल रहे बाधा
Chandigarh News: मेयर कुलदीप कुमार का आरोप - BJP के इशारे पर काम कर रहे अफसर, विकास कार्यों में भी डाल रहे बाधा
Published : Mar 9, 2024, 11:12 am IST
Updated : Mar 9, 2024, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
Mayor Kuldeep Kumar's allegation Officers working at the behest of BJP creating obstacles in development works
Mayor Kuldeep Kumar's allegation Officers working at the behest of BJP creating obstacles in development works

उन्होंने कहा कि मेयर कार्यालय की ओर से नगर निगम के अधिकारियों को पिछले दिनों तीन पत्र जारी किए गए थे।

कहा- छह, सात और 11 मार्च की बैठक के लिए लिखा था पत्र, 7 की बैठक के लिए नहीं जारी किया गया नोटिस

Chandigarh News: शहर के मेयर कुलदीप कुमार ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे भाजपा के इशारे पर विकास कार्य और लोगों को सुविधाएं देने में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सात मार्च को सदन की विशेष बैठक बुलाई गई थी। आगे की कार्यवाही के लिए नगर निगम की आयुक्त को पत्र जारी कियाँ गया लेकिन जो पत्र नगर निगम के सचिव के पास पहुंचा, उस पर विशेष सदन की बैठक के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, जिसकी वजह से बैठक नहीं हो सकी। 

उन्होंने कहा कि मेयर कार्यालय की ओर से नगर निगम के अधिकारियों को पिछले दिनों तीन पत्र जारी किए गए थे। पहला 6 मार्च को बजट हाउस की बैठक से संबंधित था और दूसरा 7 मार्च को नगर निगम की विशेष हाउस मीटिंग के लिए जारी किया गया था। तीसरा पत्र 11 मार्च को एफएंडसीसी के चुनाव और बैठक को लेकर था। जिनमें से दो पत्रों पर नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई कर दी, जबकि सात मार्च को नगर निगम की विशेष सदन की बैठक के लिए जारी पत्र पर अमल नहीं किया गया और विशेष सदन की बैठक रोक दी गई।

मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों ने ऐसा जानबूझकर किया। उन्होंने कहा कि 7 मार्च को नगर निगम की विशेष हाउस मीटिंग में चंडीगढ़ निवासियों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी और मुफ्त पार्किंग दी जानी थी। जो नगर निगम अधिकारियों के कारण नहीं दिया जा सका। कहा कि सचिव ने जिस प्रकार 7 मार्च की बैठक को रोका, वह बेहद निंदनीय है। इस प्रकार बाधा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए। नगर निगम चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या के कारण पहले ही चंडीगढ़ शहर की दुनियाभर में बहुत बदनामी हो चुकी है। हमें चंडीगढ़ को देश का नंबर-1 शहर बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

(For more news apart from Mayor Kuldeep Kumar's allegation Officers working at the behest of BJP creating obstacles in development worksNews In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM