पानीपत में गैस सिलिंडर से रिसाव के बाद लगी आग, दंपती और चार बच्चों की मौत
पानीपत में गैस सिलिंडर से रिसाव के बाद लगी आग, दंपती और चार बच्चों की मौत
Published : Jan 12, 2023, 11:50 am IST
Updated : Jan 12, 2023, 11:50 am IST
SHARE ARTICLE
Fire broke out after leakage from gas cylinder in Panipat, couple and four children died
Fire broke out after leakage from gas cylinder in Panipat, couple and four children died

घटना में जान गंवाने वाला परिवार पश्चिम बंगाल से हरियाणा आ बसा था। उन्होंने बताया कि पति पत्नी दोनों पानीपत की एक फैक्टरी में काम करते थे।

चंडीगढ़ : हरियाणा के पानीपत में बृहस्पतिवार को गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद घर में लगी आग में एक ही परिवार के छह सदस्यों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक दंपती और उनके चार बच्चे शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना पानीपत जिले के बिचपारी गांव के पास तहसील कैंप इलाके में हुई।

तहसील कैंप पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक फूल कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दंपती और उनके दो बच्चे शामिल हैं।”

उन्होंने कहा कि घर में आग सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण लगी।

कुमार के मुताबिक, घटना में जान गंवाने वाला परिवार पश्चिम बंगाल से हरियाणा आ बसा था। उन्होंने बताया कि पति पत्नी दोनों पानीपत की एक फैक्टरी में काम करते थे।

पड़ोसियों के अनुसार, उन्होंने घर से धुआं बाहर निकलता देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। उन्होंने बताया कि बचाव दल के पहुंचने तक परिवार के छहों सदस्य बुरी तरह से झुलस चुके थे।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अब्दुल (45), उसकी पत्नी (40) और 18 व 16 साल की दो बेटियों तथा 12 व 10 वर्ष के बेटों के रूप में हुई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM