पंजाब में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, राज्य सरकार ने वैट बढ़ाया
पंजाब में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, राज्य सरकार ने वैट बढ़ाया
Published : Jun 12, 2023, 11:01 am IST
Updated : Jun 12, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
Petrol-diesel became expensive in Punjab, the state government increased VAT
Petrol-diesel became expensive in Punjab, the state government increased VAT

नई खुदरा कीमतें 10 और 11 जून की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं।

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार द्वारा मूल्यवर्धित कर (वैट) में बढ़ोतरी के बाद राज्य में पेट्रोल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम 88 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। राज्य के पेट्रोल पंप मालिकों ने यह जानकारी दी।वैट में वृद्धि के साथ पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें (मोहाली में) बढ़कर क्रमशः 98.95 रुपये प्रति लीटर और 89.25 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। नई खुदरा कीमतें 10 और 11 जून की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं।

यह इस साल में दूसरा मौका है जबकि ईंधन कीमतें बढ़ी हैं। फरवरी में आप सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर 90 पैसे प्रति लीटर का उपकर लगाया था। राज्य के आबकारी और कराधान विभाग ने शनिवार को ईंधन पर वैट में वृद्धि के संबंध में अधिसूचना जारी की।

मोहाली के एक पेट्रोल पंप के मालिक अशविंदर सिंह मोंगिया ने कहा कि डीजल पर वैट 1.13 प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि पेट्रोल पर इसे 1.08 प्रतिशत बढ़ाकर 15.74 प्रतिशत किया गया है। मोंगिया ने कहा कि वैट में बढ़ोतरी के साथ पंजाब में पेट्रोल और डीजल की दरें पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक हो गई हैं।

मोंगिया ने कहा कि संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ में डीजल और पेट्रोल की खुदरा कीमतें क्रमशः 84.26 रुपये प्रति लीटर और 96.20 रुपये प्रति लीटर हैं। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में डीजल की कीमत 85.44 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की 96.29 रुपये प्रति लीटर है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने की निंदा की है। उन्होंने इस मनमानी वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, ''भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का एक और जनविरोधी फैसला। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पंजाब सरकार की विफलता और अक्षमता उजागर होती है। इससे लाखों पंजाबियों पर आर्थिक बोझ ही बढ़ेगा।''.

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM