Chandigarh Hospital Threat News: चंडीगढ़ हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने इलाके को किया सील
Chandigarh Hospital Threat News: चंडीगढ़ हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने इलाके को किया सील
Published : Jun 12, 2024, 1:28 pm IST
Updated : Jun 12, 2024, 1:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Threat to bomb Chandigarh hospital, police sealed the area news in hindi
Threat to bomb Chandigarh hospital, police sealed the area news in hindi

धमकी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह एक शरारत हो सकती है लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है

Chandigarh Hospital Threat News In Hindi: चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस संबंध में एक धमकी भरा मेल भी भेजा गया है। इसकी जानकारी अस्पताल को मिलते ही, उन्होंने इसको लेकर पुलिस को सुचित किया। वहीं पुलिस में हड़कंप का माहौल बना  हुआ है। वहीं जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ता भी वहां पहुंच गया है। सेक्टर 32 में एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान है, जिसे उड़ाने की धमकी मिली है।

यह भी पढ़ें:

धमकी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह एक शरारत हो सकती है लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी तरह के सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मेल सुबह 9:40 बजे आया।

यह भी पढ़ें:

मेल में इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है कि धमकी देने वाला कौन है। पास में ही रिहायशी इलाका है इसलिए पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। धमकी में कहा गया है कि मानसिक अस्पताल में बम रखा गया है।

अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, पूरे अस्पताल को खाली करा लिया गया है। मरीजों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। पार्किंग एरिया से लेकर वार्ड तक चेकिंग की जा रही है। बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि इसी तरह की धमकियां अन्य अस्पतालों को भी मिली हैं। फिलहाल, चंडीगढ़ स्थित संस्थान में बम होने की जांच की जा रही है।

(For more news apart from Threat to bomb Chandigarh hospital News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM