अमृतपाल के राजस्थान में छिपने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

खबरे |

खबरे |

अमृतपाल के राजस्थान में छिपने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी
Published : Apr 13, 2023, 5:18 pm IST
Updated : Apr 13, 2023, 5:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Amritpal feared hiding in Rajasthan, search operation continues
Amritpal feared hiding in Rajasthan, search operation continues

पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में अमृतपाल सिंह की मदद करने वाले दो भाइयों को भी गिरफ्तार किया है।

Chandigarh : पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी सामने आई है कि  ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल सिंह राजस्थान में छिपा हुआ हैं. इसकी सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस ने हनुमानगढ़ और आसपास के चार अन्य जिलों- श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में छापेमारी शुरू कर दी है. बता दें कि अमृतपाल सिंह 27 दिन से पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा है।

सुचना मिलते ही पंजाब पुलिस की टीमें भी राजस्थान पहुंच चुकी हैं। पुलिस अधिकारी फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं। डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में ब्रीफिंग के दौरान ही कहा कि हम सफलता के करीब हैं।

राजस्थान पुलिस के साथ ही सेन्ट्रल एजेंसियां भी अमृतपाल के सम्भावित ठिकानों पर रेड मार रही हैं। टेक्नोलॉजी, मुखबिर सूचना तंत्र और अमृतपाल के पकड़े गए साथियों के इनपुट के आधार पर भी खोजबीन की जा रही है।

पापलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल के श्री हरमंदिर साहिब, श्री दमदमा साहिब या श्री आनंदपुर साहिब में सरेंडर करने की चर्चा चल रही है. इसके बाद तीनों तख्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

बता दें कि पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में अमृतपाल सिंह की मदद करने वाले दो भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। ये दोनों भाई राजपुरा भैणिया के हैं।

होशियारपुर में अमृतपाल की मदद करने वाले हरदीप सिंह और कुलदीप सिंह को पुलिस ने अरेस्ट किया है। ये दोनों सगे भाई हैं।

इनकी पहचान हरदीप सिंह और कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। इन दोनों भाइयों ने अमृतपाल सिंह को रहने के लिए जगह दिलाने में मदद की।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM