शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन
Published : Dec 13, 2022, 4:12 pm IST
Updated : Dec 13, 2022, 4:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Senior Shiromani Akali Dal leader Ranjit Singh Brahmpura passed away
Senior Shiromani Akali Dal leader Ranjit Singh Brahmpura passed away

नेता दलजीत सिंह चीमा ने बताया, पूर्व सांसद ब्रह्मपुरा का यहां पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में निधन हो गया।

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद)के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का 85 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पूर्व सांसद ब्रह्मपुरा का यहां पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में निधन हो गया।

चीमा ने कहा कि अकाली नेता (ब्रह्मपुरा) का अंतिम संस्कार तरनतारन में उनके पैतृक गांव ब्रह्मपुरा में बुधवार को किया जाएगा।

ब्रह्मपुरा को हाल ही में शिरोमणि अकाली दल का संरक्षक नियुक्त किया गया था, जब पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कोर कमेटी के पुनर्गठन की घोषणा की थी। ‘माझे दा जरनैल’ (माझा का जनरल) कहे जाने वाले ब्रह्मपुरा चार बार विधायक रहे और उन्होंने 2014 से 2019 तक खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया था।

पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने के बाद उन्हें 2018 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने अपना अलग संगठन शिअद (टकसाली) भी बनाया था। ब्रह्मपुरा दिसंबर 2021 में शिअद में फिर से शामिल हुए थे। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान, अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया सहित विभिन्न नेताओं ने ब्रह्मपुरा के निधन पर शोक प्रकट किया।.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने कहा कि ब्रह्मपुरा की मौत राज्य और पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।

बादल ने एक ट्वीट में कहा, “अथक पंथिक योद्धा और अकाली दल के वरिष्ठ नेता जत्थेदार रणजीत सिंह जी ब्रह्मपुरा का निधन पंथ, पंजाब और शिरोमणि अकाली दल के लिए एक बड़ी क्षति है। इस झटके ने एक शून्य पैदा कर दिया है, जिसे भरना मुश्किल होगा। जत्थेदार साहब जीवन भर राजनीति में ‘पंथिक’ मूल्यों के अडिग प्रतीक बने रहे और इनकी रक्षा के लिए आगे बढ़कर नेतृत्व किया। मैं उनकी आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM