पंजाब के पुर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी
पंजाब के पुर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी
Published : Apr 14, 2023, 11:07 am IST
Updated : Apr 14, 2023, 11:07 am IST
SHARE ARTICLE
Summons issued to former Punjab Chief Minister Charanjit Channi to appear before Vigilance Bureau
Summons issued to former Punjab Chief Minister Charanjit Channi to appear before Vigilance Bureau

सतर्कता ब्यूरो इन आरोपों की जांच कर रहा है कि चन्नी ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए सतर्कता ब्यूरो के समक्ष शुक्रवार को पेश होने को कहा गया है। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने यह जानकारी दी।

सतर्कता ब्यूरो ने पहले चन्नी को पूछताछ के लिए 12 अप्रैल को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने किसी और तारीख पर बुलाए जाने का अनुरोध किया था जिसे ब्यूरो ने स्वीकार कर लिया और उन्हें 20 अप्रैल को उसके मोहाली कार्यालय में पेश होने को कहा था। वडिंग ने बताया कि हालांकि बृहस्पतिवार को ब्यूरो ने उन्हें 14 अप्रैल को बुलाने का फैसला किया।

उन्होंने तारीख को पहले किए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह पार्टी के ‘‘दलित विरोधी चेहरे और प्रतिशोध की राजनीति’’ को उजागर करता है।

सतर्कता ब्यूरो इन आरोपों की जांच कर रहा है कि चन्नी ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सतर्कता ब्यूरो ने पिछले महीने चन्नी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी चन्नी के खिलाफ नए समन के लिए ‘आप’ सरकार की आलोचना की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM