Chandigarh weather update: चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट, दोपहर को निकलेगी धूप पर...

खबरे |

खबरे |

Chandigarh weather update: चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट, दोपहर को निकलेगी धूप पर...
Published : Jan 15, 2024, 12:52 pm IST
Updated : Jan 31, 2024, 11:04 am IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh weather update Today
Chandigarh weather update Today

सोमवार को भी चंडीगढ़ घने कोहरे की चपेट में रहा. वहीं रविवार रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो...

Chandigarh weather update: पूरे उत्तर भारत मे कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले तीन-चार दिनों के लिए शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी है. पंजाब में ठंड के कारण 21 जनवरी तक प्रायमरी स्कूल बंद रहेंगे। हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पर रही है. बात अगर दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां पर भी ठंड ने सभी हालत खराब कर रखी है. 

सोमवार को भी चंडीगढ़ घने कोहरे की चपेट में रहा. वहीं रविवार रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2018 के बाद सबसे ठंडी रात रही. चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज दिन में धूप दिखाई दे रही है पर शाम को शीतलहर परेशान करेगी। 

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update: पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट; दोपहर में धूप निकलने की संभावना

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।  मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिन तक ठंड से राहत की उम्मीद कम है। रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इस दौरान दिन में धूप निकलेगी पर सुबह-शाम कोहरा परेशान करेगा। 

ये भी पढ़ें : Himachal Pradesh weather Update: शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई जिले, न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की जिंदगी की रफ्तार रोक दी है. लोहड़ी की रात पंजाब और हरियाणा में इस मौसम की सबसे ठंडी रात के रूप में दर्ज की गई जब पंजाब के नवांशहर में न्यूनतम तापमान शून्य तक पहुंच गया। वहीं, हरियाणा का महिंदरगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया.

(For more news apart from Chandigarh Weather Update News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM