लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने पश्चिमी कमान के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ का पदभार संभाला

खबरे |

खबरे |

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने पश्चिमी कमान के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ का पदभार संभाला
Published : May 16, 2023, 6:16 pm IST
Updated : May 16, 2023, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Lt Gen Devendra Sharma फाइल फोटो
Lt Gen Devendra Sharma फाइल फोटो

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने मंगलवार को भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ का पदभार संभाल लिया। 

चंडीगढ़ : लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने मंगलवार को भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ का पदभार संभाल लिया।  एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस अवसर पर शर्मा ने 'वीर स्मृति' युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और पश्चिमी कमान के वीरों को श्रद्धांजलि दी।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र शर्मा ने तीन दशक से अधिक के शानदार करियर में विभिन्न और महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह पश्चिमी क्षेत्र में एक बख्तरबंद रेजिमेंट, एक बख्तरबंद ब्रिगेड, एक पैदल सेना डिवीजन और एक कोर की कमान संभाल चुके हैं।

बयान के अनुसार उन्हें वीरता के लिए सेना पदक, विशिष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और संयुक्त राष्ट्र सेना कमांडर की प्रशस्ति से सम्मानित किया जा चुका है। पश्चिमी कमान मुख्यालय में ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में कमान की विभिन्न परिचालन और प्रशासनिक पहलों का नेतृत्व करेंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM