Chandigarh News: ईवी अपनाने में चंडीगढ़ देश में नंबर-1, पंजाब और हरियाणा काफी पीछे
Chandigarh News: ईवी अपनाने में चंडीगढ़ देश में नंबर-1, पंजाब और हरियाणा काफी पीछे
Published : Nov 16, 2024, 11:34 am IST
Updated : Nov 16, 2024, 11:34 am IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh number-1 in the country in EV adoption News In Hindi
Chandigarh number-1 in the country in EV adoption News In Hindi

 विभाग के आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ के बाद त्रिपुरा 14.79 फीसदी के साथ दूसरे नंबर है।

Chandigarh number-1 in the country in EV adoption News In Hindi:  सिटी ब्यूटीफुल इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में देश में नंबर-1 बन गया है। आंकड़ों के अनुसार हर 100 गाड़ियों में से शहर में 15 गाड़ियां ईवी बिक रही हैं। जबकि पंजाब में 100 गाड़ियों पर ईवी छह तो हरियाणा में महज चार हैं। इसके अलावा सरकारी व निजी घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने को लेकर तय किए गए लक्ष्य के भी करीब पहुंच चुका है।

पूटी प्रशासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के सचिव टीसी नौटियाल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनजी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (केस्ट) के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में चंडीगढ़  की उपलब्धता पर एक प्रेजेंटेशन दी गई। इसमें चंडीगढ़ व अन्य राज्यों व यूटी में बिक रहे ईवी की तुलना की गई। शहर में ईथी अपनाने की दर अप्रैल से अक्तूबर 2024 तक 14.80 फीसदी है, जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।

 विभाग के आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ के बाद त्रिपुरा 14.79 फीसदी के साथ दूसरे नंबर है। गोवा में 12.63 फीसदी, असम में 11.15 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 10 फीसदी है। वहीं, पंजाब और हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में काफी पीछे हैं।

पंजाब में जहां ईवी अपनाने की दर 6.47 फीसदी है तो हरियाणा में महज 4.39 फीसदी है। बैठक में सचिव को बताया गया कि चंडीगढ़ में 20 इंवी चार्जिंग स्टेशन पहले से ही सक्रिय हैं और पूरी तरह से चालू हैं। अगले सप्ताह तक 4 से 5 अतिरिक्त चार्जिग स्टेशन सक्रिय हो जाएंगे, जिससे शहर के इलेक्ट्रिक वाहन बुनियादी ढांचे में के वृद्धि होगी।


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM