Chandigarh News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 19 से बदलेगा छह ट्रेनों के प्लेटफार्म
Chandigarh News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 19 से बदलेगा छह ट्रेनों के प्लेटफार्म
Published : Sep 17, 2024, 4:05 pm IST
Updated : Sep 17, 2024, 4:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Platforms of six trains will be changed from 19 at Chandigarh Railway Station news in hindi
Platforms of six trains will be changed from 19 at Chandigarh Railway Station news in hindi

19 सितंबर से प्लेटफार्म नंबर-5 और 6 को 10 दिनों के लिए बंद किया जाएगा।

Chandigarh News In Hindi: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी के मद्देनजर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने घोषणा की है कि 19 सितंबर से प्लेटफार्म नंबर-5 और 6 को 10 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान इन प्लेटफार्मों पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए गार्डर लगाने का काम किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस वजह से ऊंचाहार एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, गोवा संपर्क क्रांति और चंडीगढ़ गोरखपुर एक्सप्रेस जैसी लगभग 6 ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर शिफ्ट किया गया है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पंचकूला और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले दो फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से एक ओवरब्रिज कालका छोर पर और दूसरा अंबाला छोर पर होगा। कालका साइड का ओवरब्रिज सीधे यात्रियों की चंडीगढ़-पंचकूला के पार्किंग एरिया में ले जाएगा, जबकि अंबाला छोर का ओवरब्रिज यात्रियों को स्टेशन की मुख्य इमारत तक पहुंचाएगा।

इन दोनों ओवरब्रिज का निर्माण चरणों में किया जाएगा। पहले प्लेटफार्म नंबर 5 से 6 को ब्लाक किया जाएगा, फिर प्लेटफार्म नंबर-3 और 4और प्लेटफार्म नंबर-1 और 2 को बंद किया जाएगा। इस सभी कार्यों के लिए रेलवे बोर्ड से आवश्यक अनुमति मांगी गई है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को आधुनिक और वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में यह कदम रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुविधाजनक बनाने की ओर है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

(For more news apart from Platforms of six trains will be changed from 19 at Chandigarh Railway Station News in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM